T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर अब बांग्लादेश को हुआ मलाल! नए खेल मंत्री के बदले सुर

बांग्लादेश के नए खेल मंत्री अमीनुल हक ने भारत और बीसीसीआई के साथ संबंध सुधारने की इच्छा जताई है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की गैरमौजूदगी को "जल्द सुलझाने" की बात कही और पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण रिश्ते बनाए रखने पर जोर दिया.

Advertisement
अमीनुल हक बांग्लादेश के नए खेल मंत्री हैं. (AP Image) अमीनुल हक बांग्लादेश के नए खेल मंत्री हैं. (AP Image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:36 PM IST

बांग्लादेश की नई सरकार के गठन के साथ ही खेल कूटनीति को लेकर सकारात्मक संकेत सामने आए हैं. शपथ लेने के तुरंत बाद नए खेल मंत्री अमीनुल हक ने भारत के साथ क्रिकेट संबंधों में आई खटास दूर करने की पहल की है. उन्होंने साफ कहा कि टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के हिस्सा नहीं लेने के मुद्दे को बातचीत के जरिए "जल्द सुलझाया" जाना चाहिए.

Advertisement

मंत्रिमंडल के शपथग्रहण के बाद अमीनुल हक ने बताया कि उन्होंने संसद भवन में भारत के उप उच्चायुक्त से मुलाकात की. उन्होंने कहा, "मैंने उनसे टी20 वर्ल्ड कप पर चर्चा की. बातचीत सौहार्दपूर्ण रही. मैंने कहा कि हम इस मुद्दे को चर्चा के जरिए जल्दी सुलझाना चाहते हैं क्योंकि हम अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ फ्रेंडली संबंध बनाए रखना चाहते हैं."

बांग्लादेश के नए खेल मंत्री अमीनुल हक ने कहा, "खेल से लेकर अन्य सभी क्षेत्रों तक, हम भारत के साथ ईमानदार और सौहार्दपूर्ण संबंध बनाना चाहते हैं. कूटनीतिक जटिलताओं के कारण हम वर्ल्ड कप में नहीं खेल सके. अगर ये मुद्दे पहले बातचीत से सुलझा लिए जाते तो हमारी टीम हिस्सा ले सकती थी."

यह भी पढ़ें: भागने की फ़िराक में था बांग्लादेशी हिंदू अफसर का हत्यारा, दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने ऐसे दबोचा

Advertisement

दरअसल, मौजूदा पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया था. यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है. पिछली बांग्लादेश सरकार ने टीम को भारत में खेलने के लिए भेजने से इनकार कर दिया था और केवल श्रीलंका में मैच खेलने की इच्छा जताई थी. इसके पीछे भू-राजनीतिक तनाव को वजह बताया गया. था. माना जाता है कि पाकिस्तान के दबाव में बांग्लादेश की तरफ से इस तरह के फैसले लिए थे.

विवाद की शुरुआत तब हुई जब भारत सरकार ने आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटाने को कहा. इसके बाद घटनाक्रम तेज हुआ और आखिर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया.

हालांकि बांग्लादेश के लिए राहत की खबर भी आई. 9 फरवरी को आईसीसी ने स्पष्ट किया कि भारत में मैच खेलने से इनकार करने पर बांग्लादेश पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी. साथ ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को 2031 पुरुष वनडे विश्व कप से पहले एक विशेष आईसीसी इवेंट की मेजबानी का अधिकार भी दिया गया. 2031 विश्व कप की संयुक्त मेजबानी भारत और बांग्लादेश करेंगे.

यह भी पढ़ें: डर का माहौल, भविष्य को लेकर कन्फ्यूजन... बांग्लादेशी हिंदू अब किस हाल में? ढाका से ग्राउंड रिपोर्ट

Advertisement

भारत की टीम इस साल सितंबर में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए बांग्लादेश दौरे पर जा सकती है, जिसमें तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे. यह दौरा अगस्त 2025 से स्थगित किया गया था, लेकिन इसकी घोषणा हालिया विवाद से पहले हो चुकी थी.

अब देखना होगा कि नई सरकार के तहत क्रिकेट कूटनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है और क्या दोनों देशों के बीच मैदान के बाहर की दूरियां मैदान पर सहयोग में बदल पाती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »