पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ (PTI) के चीफ इमरान खान ने शनिवार को पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली. राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने इमरान खान को पीएम पद की शपथ दिलाई.
इमरान अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के उम्मीदवार शाहबाज शरीफ को इस दौड़ में हराकर प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे हैं. शपथ ग्रहण के बाद इमरान ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया.
ये थे इमरान के खास मेहमान
उनके शपथ ग्रहण समारोह में कार्यवाहक प्रधानमंत्री नसीरुल मुल्क, नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कैसर, पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा, वायुसेना प्रमुख मार्शल मुजाहिद अनवर खान और नौसेना प्रमुख एडमिरल जफर महमूद अब्बासी सहित कई हस्तियां शामिल हुईं.
इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर क्रिकेटर से कमेंटेटर बने रमीज राजा, वसीम अकरम, पंजाब असेंबली के नवनिर्वाचित स्पीकर चौधरी परवेज इलाही, गायक सलमान अहमद और अबरारुल हक, अभिनेता जावेद शेख, नेशनल असेंबली की पूर्व स्पीकर फहमीदा मिर्जा भी शपथ समारोह में शामिल हुए.
इन चीजों को ले जाने की थी मनाही
समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों से एनआईसी या आधिकारिक मान्यता कार्ड लाने के लिए कहा गया था, जबकि हैंडबैग, पर्स, मोबाइल फोन या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स नहीं लेकर जा सकते थे.
बता दें कि नेशनल असेंबली ने शुक्रवार को को देश का प्रधानमंत्री निर्वाचित किया. इस दौरान उनके पक्ष में 176 वोट पड़े जबकि उनके विरोधी शाहबाज शरीफ को 96 वोट मिले.
सना जैदी