जुलाई में ही इजरायल में हमला करने की प्लानिंग में था आतंकी को-पायलट हम्मामी, लास्ट मोमेंट में किया कैंसिल

फ्लाईदुबई से इजरायल जा रहे विमान में को-पायलट हमाम-अल-हम्मामी ने जुलाई में इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की योजना बनाई थी, जिसे उसने आखिरी वक्त में रद्द कर दिया था.

Advertisement
तेल अवीव की इमारतों से विमान टकराने का था हम्मामी का प्लान (Photo: ITG) तेल अवीव की इमारतों से विमान टकराने का था हम्मामी का प्लान (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:22 AM IST

दुबई से इजरायल जा रहे फ्लाईदुबई विमान में को-पायलट पर हमला करने वाले कथित आतंकी को-पायलट हमाम-अल-हम्मामी ने जुलाई में इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट को  क्रैश करने की प्लानिंग बनाई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई में ऐन वक्त पर उसने अपने इस प्लान को रद्द कर दिया था. 

फ्लाईदुबई की घटना के बाद हमाम-अल-हम्मामी से पूछताछ की जा रही है. इजरायली मीडिया के मुताबिक, हम्मामी ने UAE में जांचकर्ताओं को अपने इस योजना के बारे में बताया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हम्मामी जुलाई में ही हमले की प्लानिंग कर रहा था. लेकिन कथित तौर पर उसने आखिरी वक्त पर अपने इस प्लान को कैंसल कर दिया. 

Advertisement

क्यों कैंसल किया जुलाई का प्लान

जानकारी के मुताबिक, जिस विमान को वह क्रैश करने की प्लानिंग कर रहा था, उसके क्रू में उसका एक दोस्त भी शामिल था. इसी वजह से उसने कथित तौर पर अपने इस योजना को कैंसल कर दिया था.

जून में ही हम्मामी ने बेन गुरियन एयरपोर्ट से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू कर दी थी. इसके बाद जुलाई में उसने विमान को क्रैश करने की पूरी प्लानिंग की, लेकिन आखिरी वक्त में इसे कैंसल कर दिया.

यह भी पढ़ें: उड़ान के जुनून से प्लेन क्रैश की साजिश तक... फ्लाईदुबई के को-पायलट हमाम-अल-हम्मामी की पूरी कुंडली

तेल अवीव की इमारतों से विमान टकराने का था प्लान

वहीं, फ्लाईदुबई की फ्लाइट को लेकर हम्मामी ने कथित तौर पर बताया कि वह कॉकपिट का कंट्रोल अपने हाथ में लेना चाहता था और उड़ान को सामान्य तरीके से जारी रखना चाहता था. इसके बाद लैंडिंग के समय वह आखिरी पल में विमान को किसी इमारत या दूसरे विमान से टकराने की प्लानिंग में था. 

Advertisement

विमान में उसने को पायलट स्मित मछार पर हमला कर उनपर प्लेन में इमरजेंसी के लिए मौजूद कुल्हाड़ी से वार किया. हालांकि, कैप्टन कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे. इसके बाद कई यात्रियों ने हम्मामी को काबू में किया. और प्लेन में मौजूद ऑफड्यूटी पायलटों ने विमान का कंट्रोल संभाला और उसे सुरक्षित लैंड कराया.

क्यों चुना फ्लाईदुबई

जानकारी के मुताबिक, इजरायली जांचकर्ताओं ने अब तक हम्मामी से सीधे पूछताछ नहीं की है. इजरायली मीडिया के मुताबिक, यह जानकारी सऊदी अरब और UAE की जांच के दौरान सामने आई. इजरायल के चैनल 13 की रिपोर्ट के मुताबिक, हम्मामी ने कथित तौर पर जांचकर्ताओं को बताया कि उसने जानबूझकर तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट की तलाश की थी. इसी वजह से उसने फ्लाईदुबई चुना था. 

यह भी पढ़ें: कॉकपिट की दीवार पर खून, क्रैश का प्लान, ईरान का भी रोल था क्या...फ्लाईदुबई फ्लाइट में ये बातें आई सामने

हम्मामी के लिए कड़ी सजा चाहता है अबू धाबी

फ़्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की कोशिश के मामले में हमाम-अल-हम्मामी को UAE में मौत की सज़ा हो सकती है. इज़राइल के Ynet ने अमीरात के एक वरिष्ठ सूत्र के हवाले से बताया है कि अबू धाबी हम्मामी के लिए सबसे कड़ी सजा की मांग कर रहा है. हालांकि, अभी तक हम्मामी को कोई औपचारिक सजा नहीं सुनाई गई है और मामले की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »