फरार होने की फिराक में थी तभी FBI ने महिला को धर-दबोचा, ताइवानी राष्ट्रपति के परिवार की करती थी जासूसी

एफबीआई ने वानयिंग झांग को लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट से तब गिरफ्तार किया, जब वह चीन जाने वाली उड़ान पकड़ने पहुंची थी और उस पर ताइवान के राष्ट्रपति के रिश्तेदारों की निगरानी का आरोप है. शिकायत के मुताबिक उसने तस्वीरें, वीडियो और नंबर प्लेट की जानकारी चीनी अधिकारियों को भेजी, जबकि ताइवान ने इसे सीमा पार दमन बताकर कड़ी निंदा की.

Advertisement
महिला अमेरिका छोड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंच चुकी थी. (Photo- @FBIDirectorKash) महिला अमेरिका छोड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंच चुकी थी. (Photo- @FBIDirectorKash)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:49 AM IST

अमेरिका में FBI ने चीन के लिए जासूसी करने के आरोप में कैलिफोर्निया की एक महिला को गिरफ्तार किया है. 34 साल की वानयिंग झांग, जो हेधर नाम से भी जानी जाती है, को लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उस समय पकड़ा गया, जब वह चीन जाने वाली फ्लाइट पकड़ने की तैयारी में थी. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, उसने ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के परिवार की निगरानी की थी.

Advertisement

FBI के मुताबिक, झांग अमेरिका में रहते हुए चीन के लिए बिना रजिस्ट्रेशन वाले एजेंट के तौर पर काम कर रही थी. उसने पिछले साल ताइवान के राष्ट्रपति के बेटे और उनके परिवार पर नजर रखी. झांग ने कथित तौर पर उनके फोटो और वीडियो बनाए और उनकी गाड़ियों की नंबर प्लेट से जुड़ी जानकारी चीनी अधिकारियों को भेजी.

यह भी पढ़ें: कॉलेज में लॉरेंस से दोस्ती, इंटरनेशनल क्राइम सिंडिकेट और FBI का वॉन्टेड... कहानी गोल्डी बराड़ की

सीएटल जाकर की गई जासूसी

फेडरल क्रिमिनल कंप्लेंट के मुताबिक, चीनी अधिकारियों के निर्देश पर झांग और एक दूसरे व्यक्ति ने 1 सितंबर 2025 को सीएटल की यात्रा की. दोनों ने कथित तौर पर राष्ट्रपति के बेटे के घर के बाहर उनकी निगरानी की. घर के पास लगे एक सिक्योरिटी कैमरे में भी दोनों को एक गाड़ी से परिवार की रिकॉर्डिंग करते हुए देखा गया.

Advertisement

FBI के मुताबिक, झांग ने निगरानी से जुड़ी तस्वीरें, वीडियो और गाड़ियों की नंबर प्लेट की जानकारी चीनी अधिकारियों के साथ साझा की. हालांकि, शिकायत में लक्ष्य का नाम नहीं दिया गया है, लेकिन FBI ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुष्टि की कि निशाना राष्ट्रपति का बेटा था. ताइवानी राष्ट्रपति कार्यालय ने भी पुष्टि की कि लाई चिंग-ते के रिश्तेदार निशाने पर थे. इसे उसने सीमा पार दबाव बनाने का एक उदाहरण बताया.

चीन से पुराने कनेक्शन का भी जिक्र

जांच दस्तावेजों के मुताबिक, झांग ने बीजिंग की यूनिवर्सिटी ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस में पढ़ाई की थी, जिसका चीन की इंटेलिजेंस व्यवस्था से करीबी संबंध बताया गया है. पढ़ाई के दौरान बने एक सहपाठी के जरिए उसकी चीन सरकार के अधिकारियों से पहचान हुई थी और 2025 में भी दोनों के संपर्क में रहने की बात सामने आई. झांग अमेरिकी नागरिक है और कैलिफोर्निया के इरविन में रहती है. उसे सोमवार को लॉस एंजिल्स की फेडरल कोर्ट में पेश किया जाना था.

यह भी पढ़ें: FBI की टॉप-10 वांटेड लिस्ट में शामिल हुआ गैंगस्टर गोल्डी बराड़, गिरफ्तारी पर इतने करोड़ का इनाम

ताइवान ने जताया कड़ा विरोध

ताइवान के राष्ट्रपति कार्यालय ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. ताइवान का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई मानवाधिकार और राष्ट्रीय संप्रभुता की अनदेखी करते हुए आजादी और लोकतंत्र के समर्थकों या उनके परिवारों को डराने की कोशिश है.

Advertisement

अमेरिकी न्याय विभाग पहले भी चीन के कथित गुप्त एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई करता रहा है. ऐसे मामलों में अमेरिका में रह रहे लोकतंत्र समर्थकों की निगरानी और उन्हें डराने-धमकाने के आरोप सामने आते रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »