अमेरिका: FBI की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल पंजाब का गुरप्रीत सिंह, वारंट जारी

FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर और ड्रग माफिया जग्गू भगवानपुरिया के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के सदस्य गुरप्रीत सिंह को अपनी मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल किया है. लॉस एंजिल्स की अदालत ने 25 जून 2026 को उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. गुरप्रीत पर रंगदारी, हथियारों की तस्करी और ड्रग्स के अवैध व्यापार के गंभीर आरोप हैं

Advertisement
FBI गुरप्रीत सिंह की तलाश में जुटी है. (Photo- ITGD) FBI गुरप्रीत सिंह की तलाश में जुटी है. (Photo- ITGD)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:35 AM IST

अमरीकी जांच एजेंसी FBI ने एक और भारतीय नागरिक को अपनी मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल कर लिया है. मोस्ट वांटेड घोषित किए गए इस आरोपी का नाम गुरप्रीत सिंह है. FBI के मुताबिक, गुरप्रीत पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर और ड्रग माफिया जग्गू भगवानपुरिया के इंटरनेशनल क्रिमिनल नेटवर्क का सदस्य है.

FBI ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के नेटवर्क को पूरी तरह तबाह करने के लिए 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' चलाया था. इस मिशन के तहत अमेरिका, यूरोप और कनाडा में फैले गैंग के ठिकानों और तस्करी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा कसा गया है.

Advertisement

जांच एजेंसियों के मुताबिक, 'जग्गू भगवानपुरिया संगठित अपराध समूह' की शुरुआत भारत के पंजाब से हुई थी. लेकिन समय के साथ इसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैर पसार लिए और अमेरिका के कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट सहित कई इलाकों में अपना ड्रग और हथियार तस्करी का काला कारोबार चलाने लगा.

लॉस एंजिल्स की अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

गुरप्रीत सिंह पर एक सीमा पार आपराधिक संगठन में शामिल होकर गंभीर अपराध करने के आरोप हैं. FBI के मुताबिक, वो रंगदारी, बिना लाइसेंस के हथियारों के व्यापार की साजिश, नशीले पदार्थों को रखने, उनकी तस्करी करने और उन्हें बेचने जैसी गैर-कानूनी गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल रहा है.

इन आरोपों के आधार पर, 25 जून 2026 को लॉस एंजिल्स स्थित अमेरिका की जिला अदालत ने गुरप्रीत सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कौन है हरमनवीर सिंह? FBI की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल हुआ भारतीय

आरोपी की तलाश तेज

FBI अब अंतरराष्ट्रीय पुलिस एजेंसियों के साथ तालमेल बिठाकर गुरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. FBI ने उसकी जानकारी देने वालों से भी संपर्क करने की अपील की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »