मिडिल ईस्ट जंग के बीच UN चीफ ने उठाया बड़ा कदम, बोले- बड़े युद्ध के मुहाने पर दुनिया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

Advertisement
एंटोनियो गुटेरेस ने जंग खत्म करने की अपील की है. Photo ITG एंटोनियो गुटेरेस ने जंग खत्म करने की अपील की है. Photo ITG

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:04 AM IST

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए अनुभवी फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को अपना विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने चेतावनी दी कि यह संघर्ष 'नियंत्रण से बाहर' होता जा रहा है और दुनिया एक बड़े युद्ध के खतरे के सामने खड़ी है. उन्होंने खास तौर पर शांति वार्ता (peace talks) और मध्यस्थता (mediation) के लिए नियुक्त किया गया है.

Advertisement

न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में गुटेरेस ने कहा कि क्षेत्र और दुनिया भर में शांति के लिए कई पहलें चल रही हैं, जिन्हें सफल होना जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का लंबा बंद रहना तेल, गैस और उर्वरक की आपूर्ति को प्रभावित कर रहा है, जिसका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है.

गुटेरेस ने अमेरिका और इजरायल से युद्ध खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि मानवीय संकट और नागरिक हताहत लगातार बढ़ रहे हैं. वहीं, ईरान से पड़ोसी देशों पर हमले रोकने को कहा. उन्होंने हिज़्बुल्लाह से इजरायल पर हमले बंद करने और इजरायल से लेबनान में सैन्य कार्रवाई रोकने की भी अपील की.

ईरान अपनी शर्तों पर खत्म करेगा युद्ध
इस बीच मध्य पूर्व में ईरान से जुड़ा युद्ध अब भी जारी है और 28 मार्च को इसे एक महीना पूरा होने जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार यह दावा कर रहे हैं कि ईरान युद्ध समाप्त करना चाहता है, लेकिन तेहरान ने साफ कर दिया है कि वह केवल अपनी शर्तों पर ही संघर्ष खत्म करेगा.

Advertisement

ईरान ने ट्रंप द्वारा तय किसी भी समयसीमा को खारिज करते हुए अमेरिकी प्रस्ताव को एकतरफा बताया है. सरकारी मीडिया के अनुसार, प्रस्ताव पर विचार जरूर किया जा रहा है, लेकिन शुरुआती प्रतिक्रिया नकारात्मक है. ईरान का कहना है कि युद्धविराम का फैसला पूरी तरह उसके हाथ में रहेगा.

तेहरान ने अपनी पांच प्रमुख शर्तें रखी हैं, जिनमें हमले पूरी तरह बंद करना, भविष्य में युद्ध रोकने का ठोस तंत्र, नुकसान की भरपाई की गारंटी, सभी मोर्चों पर संघर्ष खत्म करना और होर्मुज पर उसकी संप्रभुता की अंतरराष्ट्रीय मान्यता शामिल है.

ईरान ने यह भी कहा कि जब तक उसकी मांगें नहीं मानी जातीं, उसकी जवाबी कार्रवाई जारी रहेगी. वह न सिर्फ अपने खिलाफ बल्कि पूरे क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के अंत की बात कर रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement