चीन को नहीं हजम हो रही #ISRO की कामयाबी, किया ये कमेंट...

इससे पहले जब भारत ने मंगलयान का सफल मिशन किया था तो चीनी मीडिया ने उसे पूरे एशिया के लिए गौरव की बात बताया था और कहा था कि वह भारत के साथ मिलकर स्पेस के क्षेत्र में काम करना चाहता है.

Advertisement
इसरो की कामयाबी पर चीन का तंज इसरो की कामयाबी पर चीन का तंज

संदीप कुमार सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 10:05 AM IST

भारत के एक साथ 104 सैटलाइट का सफल प्रक्षेपण पर एक तरफ जहां देश और दुनिया का मीडिया इसरो के तारीफों के पुल बांध रहा है तो वहीं चीन ने तंज कसा है. चीनी अखबार ने अपने लेख में लिखा है कि 104 सैटेलाइट लॉन्च करना भारत के लिए उपलब्धि तो है लेकिन भारत अभी भी स्पेस के क्षेत्र में अमेरिका और चीन से काफी पीछे है.

Advertisement

चीन ने क्यों बताया भारत को पीछे?
लेख में कहा गया है कि स्पेस के क्षेत्र में कामयाबी सिर्फ नंबर के आधार पर नहीं होती है, इसलिए यह एक लिमिटिड कामयाबी ही है और यह बात भारतीय वैज्ञानिक भी जानते हैं. लेख में कहा गया कि अभी तक भारत की ओर से स्पेस स्टेशन के लिए कोई भी प्लान नहीं है तो वहीं मौजूदा समय में भारत का कोई भी एस्ट्रोनॉड अंतरिक्ष में नहीं है. उनके अनुसार चीन के दो एस्ट्रोनॉड्स ने पिछले वर्ष 30 दिन अंतरिक्ष में बिताए थे.

मंगलयान  पर भी चीन ने किया था कमेंट
इससे पहले जब भारत ने मंगलयान का सफल मिशन किया था तो चीनी मीडिया ने उसे पूरे एशिया के लिए गौरव की बात बताया था और कहा था कि वह भारत के साथ मिलकर स्पेस के क्षेत्र में काम करना चाहता है.

Advertisement

गौरतलब है कि भारत ने बुधवार को 104 सैटेलाइट का एक साथ सफल प्रक्षेपण किया था, इनमें से तीन भारतीय सैटेलाइट व 101 विदेशी सैटेलाइट थे. इसरो की इस कामयाबी के बाद दुनिया भर के मीडिया ने भारत की तारीफों में कसीदे पढ़े थे. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement