ब्रिटेन: चाकूबाजी की घटना से सनसनी, एक शख्स ने कई लोगों को चाकू मारा

ब्रिटेन में चाकूबाजी की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. ब्रिटिश पुलिस के मुताबिक बर्मिंघम में एक शख्स ने कई शख्स को चाकू मार दी है. ये घटना बर्मिंघम सिटी सेंटर में हुई है. ब्रिटिश पुलिस ने इसे बड़ी घटना करार दिया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

aajtak.in

  • बर्मिंघम,
  • 06 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:05 PM IST
  • बर्मिंघम में चाकूबाजी की खबर से सनसनी
  • कई स्थानों पर चाकूबाजी की खबर
  • ब्रिटिश पुलिस ने बड़ी घटना करार दिया

ब्रिटेन में चाकूबाजी की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. ब्रिटिश पुलिस के मुताबिक बर्मिंघम में एक शख्स ने कई शख्स को चाकू मार दी है. ये घटना बर्मिंघम सिटी सेंटर में हुई है. ब्रिटिश पुलिस ने इसे बड़ी घटना करार दिया है.

बीबीसी के मुताबिक वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने कहा कि उन्हें स्थानीय समय के मुताबिक रात लगभग साढ़े 12 बजे चाकूबाजी की घटना की जानकारी मिली. कुछ ही देर में दूसरे जगहों से भी पुलिस को ऐसी ही कॉल आई. 

Advertisement

ब्रिटिश पुलिस ने कहा कि हमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है लेकिन इस वक्त हम ये नहीं बता सकते हैं कि कितने लोग गंभीर हैं. 

पुलिस के मुताबिक आपातकालीन सेवाओं को एक्टिवेट कर दिया गया है और सुनिश्चित किया जा रहा है कि घायलों को सही चिकित्सा मिल पाए. घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

पुलिस ने कहा कि अभी भी ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिरकार घटनास्थल पर हुआ क्या है ताकि हम लोगों को असली स्थिति बता सकें. पुलिस के मुताबिक इस हालत में कुछ भी कयास लगाना ठीक नहीं होगा. 

पुलिस ने लोगों को शांत रहने को कहा है और अपील की है कि वे घटनास्थल की ओर न जाएं.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »