'आप तो समुद्री डकैती पर उतर आए...', होर्मुज टोल पर ट्रंप को लूला ने लपेटा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले कार्गो जहाजों पर 20% टोल लगाने का प्लान बना रहे हैं. इसे लेकर ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा उनपर भड़क गए हैं. लूला ने ट्रंप के इस कदम को डकैती बताया और कहा कि अमेरिका को अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों से पैसे लेने का कोई अधिकार नहीं है.

Advertisement
लूला ने ट्रंप को 'समुद्री लुटेरा' न बनने की सलाह दी. (Photo- PTI) लूला ने ट्रंप को 'समुद्री लुटेरा' न बनने की सलाह दी. (Photo- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:38 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले कार्गो जहाजों पर 20% का भारी टोल लगाने की तैयारी कर रहे हैं. उनकी इस प्लानिंग पर ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा भड़क गए हैं. लूला ने ट्रंप के इस कदम को 'डकैती' करार दिया है.

दरअसल ट्रंप ने ऐलान किया था कि अमेरिका 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रक्षक' के रूप में काम करेगा. लूला ने ट्रंप की इस ऐलान पर तंज करते हुए कहा, 'पुराने समय में, इसी चीज को डकैती कहा जाता था.'

Advertisement

ब्राजिलियाई राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका को एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग के जरिए होने वाले ट्रांसपोर्टेशन के लिए पैसे मांगने का कोई हक नहीं है.

अमेरिका खुद 'लुटेरा' न बने: लूला डा सिल्वा

हॉर्मुज पर अमेरिका के कंट्रोल करने और वहां से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलने का प्लान लूला को बिल्कुल रास नहीं आया है. उन्होंने इंटरनेशनल रूल्स का हवाला देते हुए अमेरिका को कड़ी नसीहत दी है. राष्ट्रपति लूला ने कहा, 'अमेरिका जैसा एक बड़ा और अहम देश... अब खुद एक पायरेट (समुद्री लुटेरा) नहीं बन सकता है.'

उन्होंने वॉशिंगटन पर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रंप सरकार दूसरों की तकलीफों से मुनाफा कमाने की कोशिश कर रही है. लूला के मुताबिक होर्मुज लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय नैविगेशन के लिए खुला रहा है और वहां से गुजरने वाले जहाजों को कभी भी इस तरह का कोई टोल नहीं देना पड़ा है.

Advertisement

ट्रंप ने किया था 20 प्रतिशत टोल का ऐलान

बता दें कि ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा था, 'होर्मुज स्ट्रेट खुला है और ईरान के साथ या उसके बिना भी खुला रहेगा. हम द ईरानी ब्लॉकेड को फिर से शुरू कर रहे हैं, जिसका नाम इसलिए रखा गया है क्योंकि ये सिर्फ ईरान के जहाजों या कस्टमर्स को अंदर आने या बाहर जाने से रोक रहा है. बाकी सभी देश स्ट्रेट का सही और खुला इस्तेमाल कर सकेंगे.'

यह भी पढ़ें: 'शांति समझौता टेस्ट था, उसका कोई मतलब नहीं', ट्रंप के बदले सुर, ईरान को बताया 'बदमाश'

ट्रंप ने आगे कहा था कि अमेरिका को अब से 'द गार्डियन ऑफ द होर्मुज स्ट्रेट' के नाम से जाना जाएगा, लेकिन इस तरह, और निष्पक्षता के तौर पर, दुनिया के इस बहुत अस्थिर हिस्से को सुरक्षा देने के काम के लिए जरूरी सभी खर्चों के लिए, भेजे गए सभी कार्गो पर 20% की दर से, रीइंबर्स किया जाएगा. प्रोसेस तुरंत शुरू होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »