बलोच आर्मी ने पाकिस्तानी सेना पर किया बड़ा हमला, बस को बम से उड़ाया, 45 सैनिकों की मौत

बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसने बलोचिस्तान के मस्तुंग में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बड़े हमले में 45 सैनिकों को मार गिराया है.

Advertisement
पाकिस्तान सेना को BLA लड़ाके अक्सर निशाना बनाते हैं. (File Photo: ITG) पाकिस्तान सेना को BLA लड़ाके अक्सर निशाना बनाते हैं. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:05 AM IST

बलोचिस्तान में पाकिस्तान की सुरक्षा चुनौतियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने मस्तुंग जिले के खडकोचा इलाके में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के काफिले पर बड़ा हमला किया है. संगठन के मुताबिक इस हमले में 45 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं.

BLA के प्रवक्ता जीयंद बलोच की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इस हमले को संगठन की "फतह स्क्वाड" ने अंजाम दिया. दावा किया गया कि निशाने पर पाकिस्तान सेना के जवानों को ले जा रही बसें, उनके सुरक्षा एस्कॉर्ट और बाद में मौके पर पहुंची अतिरिक्त सैन्य टुकड़ियां थीं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: PoK का बवाल थमा भी नहीं कि इमरान की पार्टी ने मुनीर-शहबाज को दे दिया नया टेंशन

संगठन का कहना है कि हमले के बाद दोनों पक्षों के बीच लंबे समय तक मुठभेड़ जारी रही. BLA ने दावा किया कि कार्रवाई के दौरान 45 से अधिक सैनिक मारे गए और दर्जनों घायल हुए हैं. संगठन ने यह भी कहा कि संघर्ष जारी रहने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

BLA ने अपने बयान में कहा है कि वह जल्द ही इस अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी जारी करेगा. इसमें हमले की पूरी रणनीति, पाकिस्तानी सेना को हुए कथित नुकसान और सैन्य उपकरणों के नुकसान का ब्योरा भी साझा करने की बात कही गई है. हालांकि, पाकिस्तानी सेना या सरकार की तरफ से BLA के इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में लोगों के सामने 'रोटी' का संकट, गेहूं की सप्लाई ठप, 45 आटा मिलें बंद होने की कगार पर

गौरतलब है कि हाल के महीनों में बलोचिस्तान में BLA ने पाकिस्तान की सेना, अर्धसैनिक बलों और सरकारी प्रतिष्ठानों पर कई बड़े हमलों की जिम्मेदारी ली है. इससे क्षेत्र में सुरक्षा हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं और पाकिस्तान सरकार पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »