सऊदी अरब जाने वाली उड़ानों पर ब्रेक! एअर इंडिया ने 24 अक्टूबर तक जेद्दा, रियाद और दम्माम की फ्लाइट्स रद्द की

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने जेद्दा, रियाद और दम्माम के लिए 24 अक्टूबर तक अपनी सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द कर दी हैं. एयरलाइंस ने 15 अक्टूबर या उससे पहले की बुकिंग वाले यात्रियों को विकल्प दिया है कि वे 9 से 25 अक्टूबर के बीच की यात्रा की तारीख 10 नवंबर तक एक बार बदल सकते हैं.

Advertisement
एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने मौजूदा हालात देखते हुए जेद्दा, रियाद और दम्माम के लिए 24 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द की (File photo) एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने मौजूदा हालात देखते हुए जेद्दा, रियाद और दम्माम के लिए 24 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द की (File photo)

अमित भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने मौजूदा हालात देखते हुए जेद्दा, रियाद और दम्माम के लिए 24 अक्टूबर तक अपनी सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द कर दी हैं. एयरलाइंस ने प्रभावित यात्रियों के लिए टिकट की तारीख में बदलाव और पूरा रिफंड लेने का विकल्प दिया है. 

एयरलाइंस के मुताबिक, बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्री अपनी यात्रा की तारीख बदल सकते हैं. एयरलाइंस ने कहा कि जिन भी यात्रियों के पास 15 अक्टूबर या उससे पहले की कन्फर्म बुकिंग हैं और जिनकी यात्रा की तारीख 9 से 25 अक्टूबर के बीच है. वे 10 नवंबर तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा की तारीख एक बार बदल सकते हैं. 

Advertisement

एयरलाइंस ने यात्रियों को दिए विकल्प

एयरलाइंस ने यात्रियों को दूसरे स्टेशन से यात्रा का विकल्प भी दिया है. यात्री अपनी सहूलियत को ध्यान में रखते हुए संबंधित एयरलाइन की सेवा के आधार पर GCC क्षेत्र के किसी दूसरे स्टेशन से अपनी यात्रा दोबारा बुक कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: हूतियों की बढ़ती ताकत से परेशान सऊदी, लंबी खिंचेगी लड़ाई... एक्सपर्ट की चेतावनी

एअर इंडिया ने बताया कि उसके यात्री दुबई या दोहा से आने-जाने के लिए अपनी बुकिंग बदल सकते हैं. एअर इंडिया ने बताया कि उसके यात्री दुबई या दोहा से आने-जाने के लिए अपनी बुकिंग बदल सकते हैं. वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री अबू धाबी, अल ऐन, बहरीन, दोहा, दुबई, कुवैत, मस्कट, रास अल खैमाह, सलालाह या शारजाह से आने-जाने के लिए अपनी बुकिंग बदल सकते हैं. एयरलाइंस के मुताबिक, जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हुई हैं, अगर वे यात्रा नहीं करना चाहते हैं तो वे टिकट का पूरा रिफंड भी ले सकते हैं. 

Advertisement

एयरलाइंस ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब हूतियों की ओर से सऊदी अरब पर हमले जारी हैं. इससे पहले ब्रिटेन ने भी अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की. ब्रिटेन के विदेश कार्यालय ने शुक्रवार को सऊदी अरब की सभी गैर-जरूरी यात्राओं ये बचने की सलाह दी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »