पश्चिम बंगाल सरकार करेगी NEET के टॉप 100 छात्रों का सम्मान, सभी को मिलेगा लैपटॉप

पश्चिम बंगाल सरकार 28 जुलाई को NEET में शानदार प्रदर्शन करने वाले राज्य के टॉप 100 छात्रों को सम्मानित करेगी. नबन्ना सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी प्रत्येक छात्र को लैपटॉप देंगे.

Advertisement
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी नीट के 100 छात्रों को करेंगे सम्मानित( Photo- ITG) मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी नीट के 100 छात्रों को करेंगे सम्मानित( Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:50 PM IST

पश्चिम बंगाल सरकार मंगलवार (28 जुलाई) को NEET परीक्षा में राज्य के टॉप 100 छात्रों को सम्मानित करेगी.राज्य सरकार के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम का आयोजन 'नबन्ना सभागार' में किया जाएगा. इस दौरान मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी छात्रों को सम्मानित करेंगे और प्रत्येक छात्र को एक लैपटॉप दिया जाएगा.

राज्य सरकार के अधिकारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य NEET में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पहचान देना और उन्हें मेडिकल के क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है. कार्यक्रम में राज्य के 100 NEET टॉपर्स को बुलाया गया है. मुख्यमंत्री इन सभी छात्रों को सम्मानित करने के साथ उन्हें लैपटॉप सौंपेंगे.

Advertisement

इस खास मौके पर छात्रों के माता-पिता भी मौजूद रहेंगे. सरकार की तरफ से सभी चयनित छात्रों के अभिभावकों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है.

कार्यक्रम के लिए खास तैयारियां

कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक स्पेशल सेक्रेटरी और एक सीनियर डिप्टी सेक्रेटरी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है. दोनों अधिकारी कार्यक्रम से जुड़ी अलग-अलग व्यवस्थाओं के बीच तालमेल सुनिश्चित करेंगे.

इसके अलावा संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, छात्रों और उनके अभिभावकों के बैठने की व्यवस्था, मेहमानों के मैनेजमेंट और दूसरी जरूरी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है. राज्य सरकार का कहना है कि इस कार्यक्रम के जरिए उन छात्रों की उपलब्धियों को सम्मान दिया जाएगा, जिन्होंने NEET में बेहतर प्रदर्शन किया है. साथ ही इसका मकसद दूसरे छात्रों को भी मेडिकल की पढ़ाई और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »