'वे मुझे खींचकर रूम में ले गए और गैंगरेप किया, कॉलेज के गार्ड असहाय थे...', दहला देगी कोलकाता गैंगरेप पीड़िता की आपबीती

Kolkata Rape Case: पीड़िता ने बताया, "जब आरोपी मेरे साथ रेप कर रहा था, तब उसने वीडियो रिकॉर्ड किया, मुझे धमकाया कि अगर मैंने सहयोग नहीं किया तो वे वीडियो सबको दिखा देंगे. मुझे इंसाफ चाहिए."

Advertisement
रेप केस में आरोपी पूर्व छात्र और TMC छात्र नेता मोनोजीत मिश्रा रेप केस में आरोपी पूर्व छात्र और TMC छात्र नेता मोनोजीत मिश्रा

राजेश साहा

  • कोलकाता,
  • 27 जून 2025,
  • अपडेटेड 9:35 AM IST

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में राज्य सरकार द्वारा संचालित साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज से जुड़ा गैंगरेप मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, कॉलेज कैंपस में 25 जून की रात छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई. सामूहिक बलात्कार के सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें कॉलेज का एक पूर्व छात्र है और दो मौजूदा छात्र हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना 25 जून को शाम 7.30 बजे से 10.50 बजे के बीच हुई थी.

Advertisement

गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने 14 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की, लेकिन कोर्ट ने तीनों आरोपियों को अगले मंगलवार तक पुलिस हिरासत में रखने की अनुमति दे दी है.

पीड़िता की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के मुताबिक, मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा (31), जो कॉलेज का पूर्व छात्र और तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (TMCP) के यूनिट का अध्यक्ष हैं. इसके अलावा, सह-आरोपी में जैब अहमद (19) और प्रमित मुखर्जी (20) का नाम शामिल है. 

पीड़िता ने सुनाई दर्द भरी दास्तान...

पीड़िता ने दर्ज की गई शिकायत में बताया, "उन्होंने मुझे यौन संबंध बनाने के इरादे से मजबूर करने की कोशिश की. मैंने इनकार किया और उन्हें कुछ भी करने नहीं दिया और पीछे धकेल दिया. मैं रोई और उनसे कहा कि मुझे जाने दो, मैंने उनसे कहा कि मैं रिलेशनशिप में हूं और अपने बॉयफ्रेंड से प्यार करती हूं लेकिन वे नहीं माने. मुझे घबराहट का दौरा पड़ा और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी क्योंकि वे मेरी बात नहीं सुन रहे थे. मैंने उनसे अस्पताल ले जाने के लिए कहा लेकिन वे मेरी मदद नहीं कर रहे थे."

Advertisement

पीड़िता ने आगे बताया, "उन्होंने कॉलेज के मेन गेट को बंद कर दिया था. गार्ड असहाय था और उसने मेरी मदद नहीं की. वे मुझे फिर से कमरे में ले गए. मैंने उनके पैर छुए लेकिन उन्होंने मुझे जाने नहीं दिया. वे मुझे जबरदस्ती गार्ड रूम में ले गए. मेरे कपड़े उतारे और जबरदस्ती मेरे साथ रेप करना शुरू कर दिया. उन्होंने मुझे ब्लैकमेल किया, मुझे धमकी दी कि वह मेरे दोस्त को मार देंगे और मेरे माता-पिता को भी गिरफ्तार कर लेंगे." 

पीड़िता ने आगे बताया, "जब आरोपी मेरे साथ रेप कर रहा था, तब उसने मेरा वीडियो रिकॉर्ड किया, मुझे धमकाया कि अगर मैंने सहयोग नहीं किया तो वे वीडियो सबको दिखा देंगे. जब मैं कमरे से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी, तब उन्होंने मुझे हॉकी स्टिक से मारने की कोशिश की. मुझे इंसाफ चाहिए."

यह भी पढ़ें: 'कॉलेज में पुलिस तैनात नहीं कर सकते, जो बाहर घूम रही...', कोलकाता गैंगरेप पर बोले TMC सांसद कल्याण बनर्जी

एग्जाम फॉर्म भरने गई थी छात्रा

पीड़िता (24 वर्षीय) 25 जून को दोपहर 12 बजे एग्जाम फॉर्म भरने के लिए कॉलेज कैंपस पहुंची. वह पहले कॉलेज के यूनियन रूम में जाकर बैठ गई. बाद में उसे मुख्य आरोपी ने पकड़ लिया, जिसने कॉलेज के मेन गेट को बंद करने का निर्देश दिया था. शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसके साथ सुरक्षा गार्ड के कमरे में रेप किया गया.

Advertisement

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस सूत्रों का दावा है कि एफआईआर में नामजद आरोपी साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज के पूर्व छात्र/कर्मचारी और छात्र हैं. शिकायत के मुताबिक, घटना 25.06.2025 को 19:30 बजे से 22:50 बजे के बीच दक्षिण कलकत्ता लॉ कॉलेज के अंदर हुई. जांच के दौरान पीड़िता की प्रारंभिक मेडिकल जांच की गई. गवाहों की जांच की गई और उनके बयान दर्ज किए गए. घटनास्थल का दौरा किया गया और फॉरेंसिक जांच के लिए उसे सुरक्षित रखा गया. 

पुलिस के मुताबिक, कोलकाता में तालबगान क्रॉसिंग के पास सिद्धार्थ शंकर शिशु रॉय उद्यान के सामने से कस्बा पुलिस स्टेशन द्वारा दो एफआईआर नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन उनके कब्जे से जब्त कर लिए गए. तीसरे एफआईआर नामजद आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: शर्मनाक... डेथ सर्टिफिकेट के लिए दर-दर भटक रहा कोलकाता रेप-मर्डर कांड की पीड़िता का परिवार

वकील ने क्या कहा?

अभियोजन पक्ष के वकील सौरिन घोषाल ने बताया, "कोर्ट ने पूरी बात सुनी है, हमने मेडिकल सुबूत कोर्ट को दिखाए हैं. कोर्ट ने 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत दी है. मामले में जो मेडिकल सुबूत मौजूद हैं."

Advertisement

बचाव पक्ष के वकील आजम खान ने कहा, "कोर्ट ने आदेश दिया कि कोर्ट रूम में तीन लोग थे. यह ऐसा आरोप नहीं है, जो हर जगह फैलाया जा रहा है. घटना यह है कि यहां एक कॉलेज की छात्रा ने आरोप लगाया है. जज ने मंगलवार तक का समय दिया है. जांच होने दीजिए."

अभियोजन पक्ष का कहना है कि मेडिकल के बाद गिरफ्तारी हुई. अभी फिलहाल एक दिन में प्राथमिक जांच ही हुई है.

 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »