प्लेन में बैठ चुके थे यात्री, ऐन वक्त पर फ्लाइट कैंसिल... कोलकाता एयरपोर्ट पर जमकर बवाल, VIDEO

कोलकाता एयरपोर्ट पर एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को अचानक तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दिया गया. बोर्डिंग पूरी होने के बाद फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली. यात्रियों का आरोप है कि उन्हें सही समय पर जानकारी नहीं दी गई जिसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया.

Advertisement
कोलकाता एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट कैंसिल होने पर बवाल मचा. (Photo- ITGD) कोलकाता एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट कैंसिल होने पर बवाल मचा. (Photo- ITGD)

अनुपम मिश्रा

  • कोलकाता,
  • 12 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:20 AM IST

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट पर एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. ये फ्लाइट (IX1254) कोलकाता से चेन्नई जाने वाली थी. प्लेन में बोर्डिंग पूरी होने के बाद ऐन वक्त पर फ्लाइट कैंसिल कर दी गई, जिसके बाद एयरपोर्ट में बवाल हो गया.

एयरलाइन अधिकारियों के मुताबिक, विमान में अचानक कोई तकनीकी खराबी आ गई थी और सुरक्षा कारणों से उड़ान को रोकना पड़ा. हालांकि, यात्रियों का आरोप है कि उन्हें सही समय पर सही जानकारी नहीं दी गई, जिससे भ्रम और नाराजगी की स्थिति बनी.

Advertisement

यात्रियों ने बताया कि उन्हें बोर्डिंग पास जारी कर दिए गए थे और वो प्लेन में सवार भी हो चुके थे. काफी देर तक इंतजार कराने के बाद उन्हें बताया गया कि फ्लाइट रद्द कर दी गई है और सभी को नीचे उतार दिया गया.

फ्लाइट रद्द होने की खबर मिलते ही यात्री भड़क गए.  उन्होंने एयरलाइन के ग्राउंड स्टाफ को घेर लिया और जमकर हंगामा किया. ये विरोध इसलिए हुआ क्योंकि अधिकारी ये साफ-साफ नहीं बता पा रहे थे कि यात्री अपनी मंजिल तक कब पहुंचेंगे. 

एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो में यात्री अधिकारियों से सवाल पूछते और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते नजर आ रहे हैं. यात्रियों का कहना था कि कई लोगों की आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट्स, ट्रेनें या जरूरी काम थे, जो इस देरी के कारण छूट गए.

Advertisement

एयरलाइन का रुख

एयरलाइन कर्मचारियों ने यात्रियों को समझाने की कोशिश की और बताया कि ऑपरेशन्स कंट्रोल सेंटर (OCC) स्थिति का रिव्यू कर रहा है. उन्होंने यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था या रिफंड देने का आश्वासन दिया, लेकिन यात्री तुरंत ठोस जवाब की मांग पर अड़े रहे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »