रोटी के लिए कत्ल: छोटे ने किया बड़े भाई का मर्डर, बर्बरता यहीं नहीं थमी फिर...

रोटी के विवाद में हुई हत्या की ये वारदात कानपुर की है. एक घर में दो भाई रहते थे. इसमें बड़े भाई की शादी नहीं हुई थी. छोटा शादीशुदा है. उसकी पत्नी मायके गई है. उसके न होने पर दोनों भाई ही खाना बनाते थे. मगर, बीते दिन रोटी न बनाने के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

रंजय सिंह

  • कानपुर ,
  • 11 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 8:42 PM IST

यूपी के कानपुर में रोटी की वजह से खूनी खेल हुआ. छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. इसकी वजह ये थी कि उसने रोटी नहीं बनाई थी. आरोपी की बर्बरता केवल हत्या तक ही सीमित नहीं थी. उसने लाश के साथ जो किया, उसे जानकर लोगों की रूह कांप गई. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

ये घटना कानपुर के बिल्हौर इलाके के नानामऊ गांव की है. यहां एक घर में दो भाई रहते थे. कल्लू और भूरा. इसमें कल्लू बड़ा भाई था. उसकी शादी नहीं हुई थी. भूरा शादीशुदा है. उसकी पत्नी रक्षाबंधन पर मायके गई थी. तब से वो लौटी नहीं. 

'जब तक आऊं, तुम रोटी बना लेना'

पति और जेठ का खाना वही बनाती थी. उसके न होने पर दोनों भाई खाना बनाते थे. शनिवार को भूरा काम से घर से बाहर गया था. उसने बड़े भाई से कहा था कि जब तक आऊं, तुम रोटी बना लेना. मगर, रात में जब वो घर लौटा तो देखा कि रोटियां नहीं बनी थीं. 

'तुम ही बना लो, मैं नहीं बनाऊंगा'

इस पर उसे गुस्सा आया. उसने बड़े भाई से पूछा, 'तुमने रोटी क्यों नहीं बनाई'. इस पर जवाब मिला, 'तुम ही बना लो, मैं नहीं बनाऊंगा'. इतनी सी बात पर दोनों भाइयों में झगड़ा होने लगा. देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया. इसी बीच छोटे ने घर के बाहर रखे पत्थर को उठाकर बड़े भाई पर हमला कर दिया. वो यहीं नहीं रुका. उसने एक के बाद एक पत्थर से कई वार किए और भाई को मार डाला.

Advertisement

जान लेने के बाद भी बर्बरता थमी नहीं

भाई की जान लेने के बाद भी उसकी बर्बरता थमी नहीं. फिर उसने डेडबॉडी को रस्सी से बांधा और घसीटते हुए गांव से बाहर ले गया. पास में ही गंगा नदी है. वहां उसकी नाव थी. उसी में डेडबॉडी को रखा और रात में ही धारा में ले जाकर फेंक दिया. डेडबॉडी ले जाते समय रास्ते भर खून टपकता रहा था. जिसे गांव के लोगों ने सुबह देखा तो पुलिस को सूचना दी.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

पूछताछ में आरोपी ने कही ये बात

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध स्वीकार कर लिया है. डीसीपी विजय ढुल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि रोटी बनाने को लेकर भाई से झगड़ा हुआ था. इसी में उसकी हत्या कर दी. अब पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में डेडबॉडी की तलाश कर रही है. साथ ही आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »