अब सिर्फ लाभार्थी नहीं, गांव की अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रहीं महिलाएं: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश में ग्रामीण महिलाओं की भूमिका तेजी से बदल रही है. अब वे सिर्फ सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में भी अहम भूमिका निभा रही हैं.

Advertisement
गांव की महिलाओं की तरक्की पर सीएम योगी ने क्या कहा? (Photo-ITG) गांव की महिलाओं की तरक्की पर सीएम योगी ने क्या कहा? (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की चतुर्थी पर राज्य के लोगों को सृजन, ऊर्जा और समृद्धि की सनातन प्रतीक मां कूष्मांडा की आराधना का संदेश दिया. उन्होंने इस मौके पर कहा कि जहां नारी को शक्ति और अवसर मिलता है, वहां अभाव परिश्रम में, परिश्रम आत्मनिर्भरता में और आत्मनिर्भरता समृद्धि में बदलती है.  

मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट में लिखा कि उत्तर प्रदेश की नारी अब केवल विकास की लाभार्थी नहीं, बल्कि गांव की अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही है, साल 2017 से पहले महिलाओं के लिए न अवसर था, न संसाधन और न ही सरकार के पास नीति और नीयत. 

Advertisement

गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही सरकार

सीएम ने अपने पोस्ट में लिखा कि  आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही है, बीसी सखी गांवों में बैंकिंग सेवाओं की सशक्त कड़ी हैं. लखपति दीदी आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन गई हैं, ड्रोन दीदी खेती में आधुनिक तकनीक का नेतृत्व कर रही हैं, स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका, उद्यमिता और कृषि आधारित रोजगार के अवसरों का विस्तार हो रहा है.  

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि अब महिलाएं केवल परिवार की समृद्धि का आधार नहीं, बल्कि गांव की अर्थव्यवस्था की संचालक और नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा की नेतृत्वकर्ता बन रही हैं, जब गांव की नारी समृद्ध होगी, तभी उत्तर प्रदेश सही मायने में समृद्ध और सशक्त बनेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »