वो महिला IAS जिसने मारा मुख्तार अंसारी की बैरक में छापा? बांदा से लेकर लखनऊ तक होने लगी चर्चा

यूपी के बांदा जिले की डीएम इन दिनों चर्चा में हैं. दरअसल, हाल ही में डीएम ने मंडल कारागार में औचक छापेमारी की थी, जिससे जेल में हड़कंप मच गया था. इस जेल में माफिया मुख्तार अंसारी भी बंद है. डीएम और एसपी ने मुख्तार के बैरक का भी निरीक्षण किया था.

Advertisement
बांदा डीएम ने किया था जेल का औचक निरीक्षण बांदा डीएम ने किया था जेल का औचक निरीक्षण

aajtak.in

  • लखनऊ ,
  • 28 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 1:41 PM IST

यूपी के बांदा जिले में बतौर डीएम तैनात IAS दुर्गा शक्ति नागपाल सुर्खियों में हैं. दरअसल, बीते शनिवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंडल कारागार (जेल) में छापेमारी की थी. इस दौरान उनके साथ जिले के एसपी भी मौजूद रहे. इस छापेमारी से हड़कंप मच गया था, जिसकी चर्चा लखनऊ तक हुई.

क्योंकि, बांदा जेल में तमाम कैदियों के साथ माफिया मुख्तार अंसारी भी बंद है. डीएम और एसपी ने मुख्तार के बैरक का भी निरीक्षण किया था. अपने बैरक की सघन तलाशी होता देख मुख्तार अंसारी चुपचाप एक कोने में खड़ा रहा. हालांकि, वहां कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला था.  

Advertisement

जानिए IAS दुर्गा शक्ति नागपाल के बारे में

बता दें कि दुर्गा शक्ति नागपाल 2010 बैच की यूपी कैडर की IAS अधिकारी हैं. फिलहाल, वह बांदा की जिलाधिकारी हैं. इससे पहले चिकित्सा शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के रूप में तैनात थीं. उनकी हाई स्कूल की पढ़ाई-लिखाई, चंडीगढ़ से हुई है. इसके अलावा उन्होंने दिल्ली से 2007 में बीटेक किया था. 

दुर्गा ने बीटेक खत्म होते ही UPSC की तैयारी शुरू कर दी थी. साल 2008 में उन्होंने अपना पहला अटेंप्ट दिया था. इस बार उनका चयन IRS ऑफिसर के तौर पर हुआ था. हालांकि, साल 2010 में अपने दूसरे अटेंप्ट में उन्होंने ऑल इंडिया 20वीं रैंक हासिल कर ली थी. जिसके बाद आईएएस बनने का उनका सपना पूरा हुआ. 

दुर्गा जब नोएडा में तैनात थीं, तब उन्हें अवैध खनन से जुड़े एक मामले में सस्पेंड कर दिया गया था. उस वक्त सपा की सरकार थी. बाद में योगी सरकार आने पर उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी गई. हाल ही में आईएएस दुर्गा को प्रमोट कर जिले की कमान सौंपी गई है.

Advertisement

उनके पिता भारतीय सांख्यिकी सेवा में अधिकारी थे. वहीं, दादाजी भी एक पुलिस अधिकारी रह चुके हैं. जबकि, दुर्गा के पति ने हाल ही में आईएएस की नौकरी से इस्तीफा दिया हैं.   

पति भी रहे हैं आईएएस 

मालूम हो कि दुर्गा शक्ति नागपाल ने IAS अभिषेक सिंह से शादी रचाई है. अभिषेक और दुर्गा की मुलाकात यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के दौरान हुई थी. दोनों में दोस्ती हुई और फिर उन्होंने 2012 में शादी कर ली.  

दुर्गा शक्ति नागपाल और उनके पति अभिषेक सिंह

IAS अभिषेक यूपी के चर्चित अफसरों में से एक रहे हैं. वह कभी लव लाइफ, कभी एक्टिंग करियर तो कभी वर्क लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. नवंबर 2022 में गुजरात चुनाव के दौरान अभिषेक को प्रेक्षक की ड्यूटी मिली थी. उन्होंने वहां की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी थी. जिसके बाद फरवरी 2023 में उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था. काफी समय तक सस्पेंड रहने के बाद हाल ही में उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया. वह अब एक्टिंग में अपने करियर को नई उड़ान दे रहे हैं. 

जब डीएम दुर्गा ने ली मुख्तार के बैरक की तलाशी

जानकारी के मुताबिक, बीते शनिवार को करीब 11 बजे के आसपास डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी अंकुर अग्रवाल अचानक बांदा जेल कैंपस पहुंचे थे. जहां से दोनों सीधे मुख्तार अंसारी की बैरक में दाखिल हुए और उन्होंने उस बैरक का बारीकी से निरीक्षण किया. इसके बाद पूरे कैंपस की चेकिंग की. डीएम और एसपी ने सुरक्षा की दृष्टि से जेल कैंपस में लगे CCTV की भी चेकिंग की.

Advertisement

इस दौरान माफिया मुख्तार अंसारी बेबस होकर चुपचाप खड़ा रहा और सबकुछ देखता रहा. अफसरों ने जेल प्रशासन को हिदायत देते हुए कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से अलर्ट रहें. हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर नजर रखें. किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »