VIDEO: 1 मिनट में बरसाए 40 जूते, महिला ने बेटियों के साथ मिलकर साइंटिस्ट को पीटा

कानपुर के घाटमपुर तहसील परिसर में जमीन विवाद की तारीख के दौरान महिला और उसकी दो बेटियों ने झांसी के फोरेंसिक विभाग के सीनियर साइंटिस्ट संतोष कुरील को कार से खींचकर जूतों से पीट दिया. करीब एक मिनट में 40 जूते मारे गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला और उसकी बेटियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
घटना का वीडियो वायरल .(Photo: Screengrab) घटना का वीडियो वायरल .(Photo: Screengrab)

रंजय सिंह

  • कानपुर,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:19 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां घाटमपुर तहसील परिसर में जमीन विवाद की तारीख के दौरान एक महिला और उसकी दो बेटियों ने एक साइंटिस्ट को कार से खींचकर जूतों से पीट दिया. बताया जा रहा है कि करीब एक मिनट के भीतर तीनों ने मिलकर साइंटिस्ट को लगभग 40 जूते मारे. इस पूरी घटना के दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी, तहसील कर्मचारी और अधिकारी सब कुछ देखते रहे.

Advertisement

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने महिला और उसकी दोनों बेटियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी मौके पर महिलाओं को हटाने की कोशिश करते रहे, लेकिन तब तक जूतों से पिटाई जारी रही.

जमीन विवाद की तारीख पर हुआ विवाद

घाटमपुर के रहने वाले कैलाश का अपने गांव की एक महिला से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इस मामले में कैलाश की ओर से पैरवी उनके रिश्तेदार संतोष कुरील कर रहे थे. संतोष झांसी में फोरेंसिक विभाग में सीनियर साइंटिस्ट हैं. शनिवार को घाटमपुर तहसील में इसी मामले की तारीख थी, जिसमें दोनों पक्ष पहुंचे थे.

इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई. इसके बाद संतोष अपनी कार में बैठकर वहां से जाने लगे. तभी महिला अपनी दो बेटियों के साथ उनकी कार के पास पहुंची और उन्हें कार से खींचकर जूतों से मारना शुरू कर दिया. करीब एक मिनट में तीनों ने मिलकर संतोष को 40 से ज्यादा जूते मार दिए.

Advertisement

देखें वीडियो...

वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुई एफआईआर

घटना के दौरान सबसे हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और तहसील कर्मचारी तमाशबीन बने रहे. पुलिसकर्मी महिलाओं को हटाने की कोशिश करते रहे, लेकिन पिटाई का सिलसिला जारी रहा. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया.

पीड़ित संतोष का आरोप है कि महिला ने पहले उन पर रेप का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस जांच में वह आरोप फर्जी पाया गया और फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई. वहीं महिला का कहना है कि दो साल पहले संतोष ने उसके साथ रेप किया था और उसने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, लेकिन संतोष ने अपनी पावर का इस्तेमाल कर मामले को बदलवा दिया.

इस मामले में कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि वीडियो संज्ञान में आया है. मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement