दो हजार 700 कीलों से कैनवास पर बना दी राम मंदिर की भव्य आकृति... फाइन आर्ट्स की छात्रा का कमाल

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में फाइन आर्ट्स की छात्रा ने दो हजार 700 कीलों से राम मंदिर की भव्य आकृति बना दी. यह आकृति देखने में बेहद भव्य लग रही है. छात्रा का कहना है कि इस आकृति को 26 घंटे में तैयार किया है, इसी के साथ उसका नाम वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है.

Advertisement
छात्रा ने तैयार की पेंटिंग. छात्रा ने तैयार की पेंटिंग.

aajtak.in

  • वाराणसी,
  • 10 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 3:18 PM IST

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है. हर कोई अपने तरीके से उत्साह में जश्न मना रहा है और अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा है. कुछ इसी तरह धर्म नगरी काशी में फाइन आर्ट्स की स्टूडेंट ने 2 हजार 7 सौ 26 कीलों से कैनवास पर राम मंदिर की भव्य आकृति उकेरी है.

Advertisement

काशी की रहने वाली फाइन आर्ट्स की छात्रा प्रिया सिंह ने कीलों के माध्यम से राम मंदिर की आकृति बनाकर प्रभु श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के प्रति अपनी आस्था और खुशी जाहिर की है.

यहां देखें वीडियो

छात्रा ने बताया- कैसे आया इस तरह की आकृति तैयार करने का आइडिया

पेंटिंग करने वाली छात्रा प्रिया सिंह ने कहा कि जैसा कि सभी जानते हैं कि प्रभु श्री राम के मंदिर के पीछे बहुत कहानी रही है. मेरे दिमाग में अब राम मंदिर को लेकर ऐसा आइडिया आया तो मैंने 2 हजार 7 सौ 26 कीलों के माध्यम से राम मंदिर की आकृति को बनाया है. मैने 26 घंटे में इसको तैयार किया है. इसी के साथ मेरा नाम वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है.

अयोध्या में मची है धूम, लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी

Advertisement

बता दें कि अयोध्या में भगवान के भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. यहां 1 लाख से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है. VVIP मेहमानों की तरफ से चार्टर्ड प्लेन की अनुमति मांगने का क्रम थम नहीं रहा है. रोजाना इसमें इजाफा हो रहा है. इसी को लेकर संभावना जताई जा रही है कि 22 जनवरी को 100 से ज्यादा चार्टर्ड प्लेन अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरेंगे, जिसके लिए प्रशासन तैयारी कर रहा है. वहीं कमर्शियल फ्लाइट की सेवा भी शुरू हो चुकी है.  (रिपोर्टः ब्रजेश कुमार)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »