वाराणसी नमो घाट मर्डर केस: बिना बैकग्राउंड वेरिफिकेशन रखे गए थे 'हत्यारे' गार्ड्स, सिक्योरिटी कंपनी का संचालक भी अरेस्ट

वाराणसी के नमो घाट पर पर्यटक राजेश जायसवाल की पीट-पीटकर हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया कि सुरक्षा कंपनी बिना बैकग्राउंड चेक और फॉर्म भरवाए अनधिकृत गार्ड्स को काम पर रख रही थी. पुलिस ने सिक्योरिटी कंपनी के संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
हत्यारोपी सिक्योरिटी गार्ड्स गिरफ्तार (Photo- ITG) हत्यारोपी सिक्योरिटी गार्ड्स गिरफ्तार (Photo- ITG)

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी ,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:27 PM IST

वाराणसी के आदमपुर थाना पुलिस ने नमो घाट पर सोनभद्र के पर्यटक राजेश जायसवाल उर्फ चिंटू की लाठी-डंडों और रॉड से पीटकर हत्या करने के मामले में नया खुलासा किया है. पुलिस ने कल चार आरोपी सिक्योरिटी गार्ड्स समेत सुरक्षा कंपनी 'बाबा विश्वनाथ ट्रेडर्स सिक्योरिटी' के संचालक अनुज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह कार्रवाई तड़के सुबह नमो घाट खुलने के समय से पहले पहुंचे पर्यटकों से हुई मामूली कहासुनी और खूनी मारपीट के बाद की गई. जांच में पाया गया कि कंपनी ने बिना किसी वेरिफिकेशन और कागजी कार्रवाई के अनधिकृत गार्ड्स को नौकरी पर रखा था.

Advertisement

बिना बैकग्राउंड चेक के रखे थे अनऑफिशियल गार्ड्स

काशी में पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार की बढ़ती घटनाओं के बीच इस मर्डर केस ने सबको झकझोर दिया है. आदमपुर पुलिस ने हमलावर गार्ड्स पवन यादव, सूरज यादव, मनीष यादव और राहुल यादव को गिरफ्तार किया था। ACP कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में नमो घाट की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली कंपनी के संचालक अनुज सिंह की गंभीर लापरवाही मिली है. अनुज सिंह ने अनअथराइज और अनऑफिसियल गार्ड्स को काम पर रखा था, जिनका न तो बैकग्राउंड चेक हुआ था और न ही कोई फॉर्म भरवाया गया था.

घटना वाली जगह पर गायब मिला CCTV कैमरा

सोनभद्र के खलियारी निवासी राजेश उर्फ चिंटू के साथ आए उनके दोस्त शिव जायसवाल, अक्षय गुप्ता, अंगद जायसवाल और रजनीश शाह भी इस हमले में बुरी तरह घायल हुए थे, जो किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहे. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि नमो घाट पर जिस जगह यह पूरी वारदात हुई, ठीक वहीं पर कोई भी CCTV कैमरा मौजूद नहीं है. फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत की सही वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी. 

Advertisement

दिल्ली की कंपनी को मिला है ठेका

वाराणसी स्मार्ट सिटी के PRO शाकंभरी नंदन ने बताया कि नमो घाट के संचालन का काम दिल्ली की कंपनी 'रॉबर्ट्स ग्रुप्स' को 7 वर्षों के लिए मिला है, जिसकी मियाद वर्ष 2027 में खत्म होगी. इसी कंपनी ने आगे सुरक्षा का काम निजी सिक्योरिटी एजेंसी को दिया था. इस जघन्य हत्याकांड के बाद स्मार्ट सिटी प्रशासन ने संचालन करने वाली मुख्य कंपनी को एक 'शो कॉज' नोटिस जारी कर उनका पक्ष मांगा है, जिसकी मियाद आज तक ही है. सुरक्षा कारणों से नमो घाट रात 12-1 बजे बंद होता है और सुबह 4 बजे खुलता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »