'पूरा विपक्ष मिलकर भी BJP को जीतने से नहीं रोक सकता', MLC चुनाव पर UP के मंत्री का दावा

उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनावों के बाद कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बीजेपी की सभी सीटों पर भारी जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि शिक्षक और स्नातक वर्ग के मतदाताओं ने बीजेपी का समर्थन किया है. राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष हार के बहाने तलाश कर रहा है.

Advertisement
अनिल राजभर ने अखिलेश यादव को खरी-खरी सुनाई. (File Photo- PTI) अनिल राजभर ने अखिलेश यादव को खरी-खरी सुनाई. (File Photo- PTI)

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:30 PM IST

उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनावों के खत्म होने के बाद राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बड़ा दावा किया है. चंदौली में एक खास बातचीत के दौरान उन्होंने विश्वास जताया कि बीजेपी इन चुनावों की सभी सीटों पर भारी मतों से जीत हासिल करेगी.

उन्होंने कहा कि शिक्षक और स्नातक दोनों ही वर्गों के मतदाताओं ने दिल खोलकर बीजेपी उम्मीदवारों का समर्थन किया है और 27 तारीख को आने वाले परिणाम पार्टी की झोली में होंगे.

Advertisement

अनिल राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से चुनाव में धांधली और गड़बड़ी के आरोपों पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि अखिलेश हमेशा पुराना राग अलापते रहते हैं.

उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही अखिलेश अपनी हार के बहाने तलाशने लगते हैं. वो पहले से ही माहौल बनाना शुरू कर देते हैं कि जनता के जनादेश का अनादर कैसे करना है या चुनाव आयोग को कैसे कटघरे में खड़ा करना है.

'बीजेपी चुनाव जीतने जा रही है...'

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'अखिलेश यादव अच्छी तरह जानते हैं कि बीजेपी चुनाव जीतने जा रही है. अपनी जनता और कार्यकर्ताओं को कैसे गुमराह करना है, ये नौटंकी उन लोगों ने एक बार फिर से शुरू कर दी है.' बीजेपी के इस चुनाव को गंभीरता से लड़ने के सवाल पर राजभर ने बताया कि पार्टी के लिए कोई भी चुनाव छोटा या बड़ा नहीं होता. सरकार की सेहत पर भले ही इस परिणाम का सीधा असर न पड़े, लेकिन बीजेपी हर मुकाबले को पूरी ताकत और संजीदगी से लड़ती है.

Advertisement

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग के सवाल पर मंत्री अनिल राजभर ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर छुट्टी लेकर किसी गुप्त स्थान पर चले गए हैं. जब वो लौटेंगे, तब देखा जाएगा कि क्या होता है. उन्होंने दावा किया कि पूरा विपक्ष मिलकर भी लड़ ले, तो भी बीजेपी को नहीं रोक सकता. वहीं, असदुद्दीन ओवैसी के अकेले या किसी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे बीजेपी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है.

यह भी पढ़ें: 'ऐसे में कौन आप पर भरोसा करेगा?' गाजियाबाद हत्याकांड पर मंत्री अनिल राजभर का मुस्लिम समुदाय पर बड़ा बयान

अखिलेश यादव और आजम खान की हालिया मुलाकात पर भी उन्होंने हमला बोला. राजभर ने कहा कि इस मुलाकात से बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो नेता इतने सालों में अपनी पढ़ाई-लिखाई का कोई प्रमाण नहीं दे सके, वो 20 मिनट की मुलाकात में 403 विधानसभा सीटों पर चर्चा करने का दावा कर रहे हैं. आखिर इतनी कम देर में इतनी बड़ी चर्चा कैसे हो सकती है?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »