कंपनी का मालिक बताकर स्क्रैप कारोबारी से की 1 करोड़ की ठगी, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुरानी चीनी मिलों की मशीनों का लोहा स्क्रैप उपलब्ध कराने के नाम पर 1 करोड़ की ठगी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. व्यक्ति की गिरफ्तारी राजनगर एक्सटेंशन से हुई है. इस बात की जानकारी पुलिस ने दी.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • गाजियाबाद,
  • 18 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 7:53 AM IST

पुरानी चीनी मिलों की मशीनों का लोहा स्क्रैप उपलब्ध कराने के नाम पर स्क्रैप डीलर से करीब एक करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में लखनऊ के एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार किया गया. इस बात की जानकारी पुलिस ने एक न्यूज एजेंसी को दी. जिसके मुताबिक लखनऊ निवासी कमरुद्दीन ने चीनी मिलों की पुरानी मशीनों का लोहा स्क्रैप उपलब्ध कराने के नाम पर गाजियाबाद शहर के स्क्रैप डीलर नौशाद से कथित तौर पर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी की.

Advertisement

पुलिस ने कमरुद्दी को राजनगर एक्सटेंशन से किया गिरफ्तार

ठगी को लेकर नौशाद ने शिकायत नंदग्राम थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी. वहीं, शनिवार को पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड के आधार पर कमरुद्दीन को राजनगर एक्सटेंशन इलाके से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने नौशाद के साथ ठगी करने की बात मान ली है.

यह भी पढ़ें: बिहारः मुजफ्फरपुर में अपहरण कर दलित लड़की की हत्या... पुलिस ने पहले संदिग्ध को किया गिरफ्तार

11 मामलों में वांछित है कमरुद्दीन 

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी राज्य के विभिन्न जिलों के स्क्रैप डीलरों से तीन करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के 11 मामलों में वांछित था. 

पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कमरुद्दीन ने खुद को एक फर्म का निदेशक बताया था. ऐसे में नौशाद उसके झांसे में आ गया. इसके बाद उसने नौशाद से कहा था कि उसे चीनी मिलों का लौह स्क्रैप बेचने का ठेका मिला है. जिसके बाद उसने नौशाद से डील की और रुपये लेकर फरार हो गया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »