UP: उन्नाव जेल में बंद कैदी की मौत, परिजनों पर जेल प्रशासन पर लगाया हत्या का आरोप

उन्नाव की जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि जेल प्रशासन ने उनकी हत्या की है. उनका कहना है कि मृतक को फर्जी छेड़छाड़ के मुकदमे में जेल में डाला गया था.

Advertisement
उन्नाव जेल में बंद कैदी की मौत उन्नाव जेल में बंद कैदी की मौत

सूरज सिंह

  • उन्नाव,
  • 15 मई 2024,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST

उत्तर प्रदेश की उन्नाव जेल में बंद एक कैदी की मौत होने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मंच गया. कैदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पुलिस ने फर्जी मुकदमा लिखकर उन्हें जेल भेजा था, जबकि मृतक की बेटी के साथ ही गैंगरेप हुआ था.  

उन्नाव की सफीपुर थाना पुलिस ने बीते 20 मार्च को शंकर और शिवा रावत को छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने जेल भेज दिया था और जांच के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 बढ़ा दी थी. बीते सात मई को शिवा रावत को जमानत मिल गई थी, जिसके बाद दूसरा आरोपी शंकर परेशान रहने लगा था. बुधवार की सुबह कैदी शंकर की मौत हो गई, सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जेल में हत्या का आरोप लगाया है. 

Advertisement

जेल से जमानत पर बाहर आए शिवा रावत की पत्नी शिव काली ने बताया कि मृतक शंकर रिश्ते में उनके कोई नहीं हैं. उनके बेटी के साथ गैंगरेप हुआ था, उनकी थाने में कोई सुनवाई नहीं हो रही थी तभी वो मेरे पति शिवा रावत के पास मदद के लिए आए थे. मेरे पति ने जब उनकी मदद करनी चाही तो सीओ साहब ने फोन कर उन्हें थाने बुलाया कि दोनों में समझौता करवा दो. वह महिला भी थाने में मौजूद थी, लेकिन समझाने पर शंकर नहीं माने वो न्याय की मांग रहे थे तभी पुलिस ने आरोपियों से मिलकर मेरे पति और शंकर को 376 D के आरोप में जेल भेज दिया. 

शिव काली ने कहा कि मैंने अपने पति को 7 तारीख को जमानत पर बाहर निकाल लिया, लेकिन शंकर जेल में ही बंद थे. कल शंकर से जेल में मुलाकात करके आई थी तब वह सही थे. आज सुबह जेल से फोन आया कि अस्पताल आ जाओ उनकी तबीयत खराब है. उसने कहा कि मुझे डर है कि वो मेरे पति शिवा रावत को झूठे मामले में फंसा सकते हैं. जबकि मृतक शंकर और उनके भाई जगतपाल का जमीनी विवाद चल रहा था. 

Advertisement

पीड़िता ने बताया कि मृतक शंकर मेरे पिता हैं. सुबह सात बजे फोन मेरे पास आया कि अस्पताल आ जाओ तुम्हारे पिता जी ख़त्म हो गए हैं, जबकि मेरे साथ ही गैंगरेप किया गया था. मेरी मदद कर रहे रावत को भी पुलिस ने फर्जी मुकदमा लिखकर मेरे पिता जी के साथ 376 D में जेल भेज दिया था. मेरे साथ जगतपाल ने अपने साथियों के रेप किया था. जब हम जेल में पिता से मिलने आए थे तब वह बिलकुल ठीक थे. सुबह फोन आया अस्पताल आ जाओ जब आकर देखा तो उनकी मृत्यु हो गई थी. जगतपाल ने ही मेरे पिता को मरवाया है. वहीं इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ नहीं बोल रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »