ऐसा टॉयलेट नहीं देखा होगा, यूपी के बस्ती में एक ही बाथरूम में लगा दिए दो सीट, फोटो वायरल

उत्तर प्रदेश के बस्ती में पंचायती राज योजना के तहत एक सामुदायिक शौचालय में एक ही बाथरूम में दो टॉयलेट सीट लगा दिया गया जिसे देखकर अधिकारी भी चौंक गईं. अधिकारी ने दौरे के बाद इसके लिए जिम्मेदार शख्स के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

Advertisement
एक ही बाथरूम में लगा दिए गए दो टॉयलेट सीट एक ही बाथरूम में लगा दिए गए दो टॉयलेट सीट

aajtak.in

  • बस्ती,
  • 22 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 1:55 PM IST

उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक टॉयलेट की खूब चर्चा हो रही है. दरअसल एक ही बाथरूम में दो टॉयलेट सीट लगा दी गयी जिसे देखकर अब हर कोई हैरान है. जिसने भी इसे देखा वो सोचने लगा कि आखिर एक समय में दो लोग इसका इस्तेमाल कैसे करेंगे.

यह मामला बस्ती मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर कुदरहा ब्लॉक का है जहां पंचायती राज अधिकारी शौचालय की हालत देखकर अचरज में पड़ गईं. इसके बाद दोषी के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है..

Advertisement

गौराधुंधा गांव में बनाए गए सामुदायिक शौचालय की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. गौराधुंधा गांव में सेक्रेटरी और प्रधान ने 10 लाख की लागत से एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया था लेकिन आज तक इस सामुदायिक शौचालय का कोई इस्तेमाल नहीं कर पाया. 

इसके पीछे कारण ये है कि शौचालय बनाए तो गए, लेकिन उसमें दरवाजे नहीं लगाए गए हैं. इसके अलावा एक ही बाथरूम में दो टॉयलेट सीट लगा दी गई है. इस पूरे मामले को लेकर जिला पंचायती राज अधिकारी नम्रता शरण से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोषी सेक्रेटरी को नोटिस जारी किया गया है और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. 

अधिकारी ने कहा कि उसे सामुदायिक शौचालय को जल्द से जल्द ठीक करने का भी आदेश दिया गया है. इसके अलावा रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी.

Advertisement

पंचायती राज अधिकारी नम्रता शरण ने बताया कि उन्होंने खुद मौके पर जांच की थी और सामुदायिक शौचालय की हालत देखकर अचरज में पड़ गईं थीं. (इनपुट - मिस्बाह उस्मानी)


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »