'नीले ड्रम' का खौफ! पति ने अपनी पत्नी को किया आशिक के हवाले, पढ़िए राजकुमार की कहानी

बुलंदशहर में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां 'नीले ड्रम' के खौफ ने एक पति को अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी को सौंपने पर मजबूर कर दिया. सोशल मीडिया से शुरू हुई इस प्रेम कहानी का अंत पुलिस के महिला मेडिएशन सेल में हुआ, जहां पति ने अपनी जान बचाने के लिए यह फैसला लिया.

Advertisement
मजदूर की पत्नी प्रेमी संग गई (Photo: Representational) मजदूर की पत्नी प्रेमी संग गई (Photo: Representational)

मुकुल शर्मा

  • बुलंदशहर ,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:59 PM IST

Uttar Pradesh News: बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दौलतपुर में राजकुमार नाम के एक मजदूर ने अपनी जान बचाने के लिए अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया. राजकुमार की शादी सात साल पहले हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी की सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से दोस्ती हो गई. अफेयर का पता चलने पर जब पति ने विरोध किया, तो पत्नी ने उसे नीले ड्रम में सीमेंट भरकर मार देने की धमकी दी. इस दहशत के चलते मामला पुलिस तक पहुंचा. महिला मेडिएशन सेल में हुई काउंसलिंग के दौरान पत्नी ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई, जिसके बाद राजकुमार ने उसे प्रेमी को सौंप दिया.

Advertisement

सोशल मीडिया और नीले ड्रम का खौफ

राजकुमार को अपनी पत्नी के मोबाइल से प्रेमी के साथ कुछ आपत्तिजनक फोटो मिले थे. इसके बाद से घर में कलह शुरू हो गई. पत्नी लगातार राजकुमार और उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी देने लगी. 

'नीले ड्रम' वाली धमकी ने राजकुमार को इतना डरा दिया कि उसे अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी. पीड़ित राजकुमार का एक बच्चा भी है, लेकिन जान के खतरे को देखते हुए उसने इस रिश्ते से पीछे हटना ही बेहतर समझा.

मेडिएशन सेल में हुआ अंतिम फैसला

पुलिस ने दोनों पक्षों को सुलह के लिए महिला मेडिएशन सेल बुलाया था. वहां पत्नी का प्रेमी भी पहुंच गया. तीनों परिवारों के बीच हुई लंबी बातचीत के बाद पत्नी ने साफ कर दिया कि वह अपने प्रेमी के साथ ही जीवन बिताना चाहती है. राजकुमार और उसके परिजनों ने इस पर सहमति दे दी और पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया. राजकुमार का कहना है कि उसने ऐसा करके अपनी जान बचा ली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement