नोएडा के सेक्टर 62 में निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरी, एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त

नोएडा के सेक्टर-62 में तेज आंधी के कारण निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग पड़ोस की कंपनी की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर गिर गई. हादसे में 14 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई.

Advertisement
बिल्डिंग का शटरिंग ढहने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. (Photo- ITG) बिल्डिंग का शटरिंग ढहने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST

नोएडा में तेज आंधी के चलते निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया. शटरिंग पड़ोस की कंपनी की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर जा गिरी, जिससे 14 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई.

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना 15 अक्टूबर 2026 को नोएडा के सेक्टर-62 स्थित आइथम हाइट्स कंपनी में हुई. तेज आंधी आने के कारण निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरकर पड़ोस में स्थित ग्राफिक सिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर जा गिरी. शटरिंग की चपेट में आने से पार्किंग में खड़ी 14 गाड़ियों को नुकसान पहुंचा.

Advertisement

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सेक्टर-58 पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. डीसीपी दिल्ली की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. पुलिस मामले में आगे की जरूरी कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें: Noida EV Charger: नोएडा में लगेंगे 78 नए EV चार्जिंग स्टेशन, 100 का टार्गेट, जानिए कहां मिलेगी सुविधा

तेज आंधी के कारण हुए इस हादसे में पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा. हालांकि, राहत की बात यह रही कि शटरिंग गिरने के बावजूद कोई हताहत नहीं हुआ.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »