Noida EV Charger: नोएडा में लगेंगे 78 नए EV चार्जिंग स्टेशन, 100 का टार्गेट, जानिए कहां मिलेगी सुविधा

Noida EV Charger: नोएडा अथॉरिटी ने शहर के भीतर इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने के लिए प्राइवेट कंपनियों के साथ MoU साइन किया है. शुरुआत में कुल 78 जगहों पर चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना है, जिसे बढ़ाकर 100 किए जाने का टार्गेट है.

Advertisement
नोएडा प्राधिकरण ने दो कंपनियों के साथ समझौता किया है. Photo: ITG नोएडा प्राधिकरण ने दो कंपनियों के साथ समझौता किया है. Photo: ITG

आदित्य के. राणा

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:56 PM IST

Noida EV Charging Stations: नोएडा में इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वालों के लिए चार्जिंग की फेसिलिटी बढ़ाने की तैयारी है. नोएडा प्राधिकरण ने 48 जगहों पर EV चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए ITI Limited के साथ समझौता किया है. इससे पहले 30 जगहों पर स्टेशन लगाने के लिए यूपी रेनुएबल एंड ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (UPREV) के साथ समझौता हो चुका है. दोनों समझौतों के तहत शहर में कुल 78 जगहों पर चार्जिंग स्टेशन लगाए जाने हैं. प्राधिकरण ने शहर में कुल 100 स्टेशन स्थापित करने का टार्गेट रखा है.

Advertisement

48 जगहों पर स्टेशन लगाने के लिए समझौता

उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी-2022 के तहत नोएडा में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और प्रदूषण पर नियंत्रण के उद्देश्य से चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है. इसी क्रम में 12 अक्टूबर 2026 को नोएडा प्राधिकरण और ITI Limited के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. 

यह भी पढें: अचानक इस 7-सीटर SUV के दीवाने हुए लोग! 253% बढ़ी सेल

इस समझौते के तहत शहर के अलग-अलग इलाकों में 48 जगहों पर EV चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे. इससे पहले 24 सितंबर 2026 को नोएडा प्राधिकरण ने UPREV के साथ 30 जगहों पर चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए समझौता किया था. दोनों समझौतों के बाद अब कुल 78 जगहों पर स्टेशन लगाने की योजना है.

10 साल का होगा समझौता

Advertisement

नोएडा प्राधिकरण के मुताबिक, ITI Limited के साथ किया गया समझौता 10 साल के लिए है. भविष्य में इसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है. चार्जिंग स्टेशन लगाने का पूरा खर्च ITI Limited उठाएगी. नोएडा प्राधिकरण की तरफ से इसके लिए जगह उपलब्ध कराई जाएगी. प्राधिकरण इस प्रोजेक्ट के लिए कोई वित्तीय सहायता नहीं देगा. अथॉरिटी के मुताबिक, हरेक स्टेशन पर कम से कम दो चार्जर लगाए जाएंगे जिनके जरिए एक ही समय में दो कारों और एक दुपहिया वाहन को चार्ज किया जा सकेगा.

यह भी पढें: भौकाली लुक... कमाल फीचर्स! लॉन्च होते ही सोल्ड-आउट हुई ये SUV

समझौते के तहत EV चार्जिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली बिजली के बदले नोएडा प्राधिकरण को रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल के आधार पर प्रति kWh 1 रुपये का राजस्व मिलेगा यानी चार्जिंग में जितनी बिजली इस्तेमाल होगी, उसके आधार पर प्राधिकरण को रेवेन्यू हासिल होगा.

इन जगहों पर लगेंगे EV चार्जिंग स्टेशन

नोएडा प्राधिकरण ने EV चार्जिंग स्टेशंस लगाने की 48 जगहों की लिस्ट जारी की है. इनमें मेट्रो स्टेशन, मॉल, बाजार, अस्पताल, पार्किंग स्थल, पेट्रोल पंप और ऑफिस परिसर शामिल हैं. प्रमुख जगहों में शामिल हैं

मेट्रो स्टेशन और पार्किंग: सेक्टर-16 और सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-142, सेक्टर-147, सेक्टर-137, सेक्टर-143B और सेक्टर-83 मेट्रो पार्किंग.
मॉल और बाजार: सेक्टर-32 लॉजिक्स मॉल, सेक्टर-61 शॉप्रिक्स मॉल, सेक्टर-129 साया स्टेटस मॉल, सेक्टर-50 सेंट्रल मार्केट और सेक्टर-51 मार्केट.
अस्पताल और ऑफिस: सेक्टर-24 में ESI अस्पताल के सामने, सेक्टर-30 में NMC अस्पताल के पास, सेक्टर-142 में एडवांट बिल्डिंग, सेक्टर-132 में इन्फोसिस कैंपस और सेक्टर-54 में HCL टेक के सामने.
पार्क और अन्य जगहें: नोएडा स्टेडियम की पार्किंग, सेक्टर-78 वेद वन पार्क, सेक्टर-92 और सेक्टर-137 बायोडायवर्सिटी पार्क, एमिटी यूनिवर्सिटी के पास और सेक्टर-150 में शहीद भगत सिंह पार्क की पार्किंग.
अन्य स्थान: सेक्टर-2 फायर स्टेशन, सेक्टर-16A फिल्म सिटी, सेक्टर-104 हाजीपुर गांव, सेक्टर-41 अगाहपुर गांव, सेक्टर-58 भज्जी मार्केट, सेक्टर-59 मदरसन सूमी के पास, सेक्टर-110 और सेक्टर-82 की पार्किंग तथा सेक्टर-105 में पेट्रोल पंप.

Advertisement

इसके अलावा सेक्टर-100, 119, 133, 150 और 168 सहित कई अन्य जगहों को भी सूची में शामिल किया गया है.

यह भी पढें: Fortuner वाले भी मुड़-मुड़ देखेंगे! इस दिन आ रही भौकाली SUV

100 चार्जिंग स्टेशन लगाने का टार्गेट

नोएडा प्राधिकरण का लक्ष्य शहर में कुल 100 EV चार्जिंग स्टेशन स्थापित करना है. फिलहाल 78 जगहों पर स्टेशन लगाने के लिए दो कंपनियों के साथ समझौते किए जा चुके हैं. लक्ष्य तक पहुंचने के लिए 22 और स्टेशन स्थापित करने होंगे. प्राधिकरण के मुताबिक, भविष्य में जरूरत के आधार पर अतिरिक्त चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना भी है. इन स्टेशनों की स्थापना से इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को चार्जिंग के ज्यादा विकल्प मिल सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »