सपा में टूट के दावों के बीच शिवपाल यादव एक्टिव, इटावा में राजभर-केशव को निशाने पर लिया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने भाजपा को 'नॉन सीरियस' दल बताते हुए राम मंदिर में हुई चोरी के लिए सीधे तौर पर सत्ता पक्ष के लोगों को जिम्मेदार ठहराया और निष्पक्ष जांच की मांग की.

Advertisement
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Photo- PTI) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Photo- PTI)

अमित तिवारी

  • इटावा ,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:53 PM IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों (सुभासपा आदि) को 'नॉन सीरियस' करार दिया. उन्होंने राम मंदिर में हुई चोरी का सीधा आरोप भाजपा के लोगों पर लगाते हुए उन्हें इतिहास का सबसे बड़ा अधर्मी बताया. 

शिवपाल यादव ने मांग की कि इस चोरी की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को गंभीर और बड़ी सजा दी जाए. इसके साथ ही उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सपा विधायकों के टूटने वाले दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा नेता केवल अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं.

Advertisement

सपा नेता ने राम मंदिर मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि भगवान राम के यहां चोरी करने वाले भारतीय जनता पार्टी के ही लोग हैं और यह बात सभी को पता है. उन्होंने कहा कि जो लोग भगवान राम के मंदिर को नहीं छोड़ रहे, वे जनता को भी लूट रहे हैं. इनसे बड़ा अधर्मी कोई नहीं हो सकता. इतिहास में कभी न कभी यह जरूर लिखा जाएगा कि मंदिर में चोरी भाजपा के लोगों ने ही करवाई थी. इस सरकार में बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा है और बेईमानी-भ्रष्टाचार से गरीब, किसान व व्यापारी सब परेशान हैं.

केशव मौर्य के दावे पर किया तीखा पलटवार

इससे पहले कानपुर के प्रबुद्ध सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया था कि सपा के 25-26 विधायक और सांसद टूटने को तैयार बैठे हैं और सपा का संचालन अखिलेश यादव के गलियारे में नहीं रहेगा. इस पर शिवपाल यादव ने करारा जवाब देते हुए कहा कि केशव मौर्य सपा से कभी जीत नहीं पाते हैं. समाजवादी पार्टी ने उन्हें कितनी बार हराया है. वह केवल अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए ऐसा कह रहे हैं. वे जब भी दोबारा चुनाव लड़ेंगे, फिर से समाजवादी पार्टी से हारेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »