शाहजहांपुर: रंग डालने को लेकर दो गुटों में 'युद्ध' जैसा मंजर; जमकर चले पत्थर, 11 घायल, छावनी में तब्दील हुआ गांव

UP के शाहजहांपुर में होली के रंग में भंग पड़ गया. रंग डालने को लेकर शुरू हुआ एक मामूली विवाद दो समुदायों के बीच हिंसक टकराव में तब्दील हो गया. मऊ रसूलपुर गांव में हुए इस पथराव और लाठी-डंडों के हमले ने त्यौहार की खुशियों को मातम और तनाव में बदल दिया है.

Advertisement
शाहजहांपुर में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष.(Photo:ITG) शाहजहांपुर में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष.(Photo:ITG)

विनय पांडेय

  • शाहजहांपुर ,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST

यूपी के शाहजहांपुर में दो समुदाय के बीच में जमकर पथराव हुआ और लाठी डंडे चले. मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति पर रंग डालने को लेकर हुए यह हिंसक विवाद छिड़ा. पथराव में दोनों पक्षों के 11 से लोग घायल हुए हैं. फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement

घटना थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के मऊ रसूलपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि होली के समय मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति पर एक युवक ने रंग डाल दिया था. जिसके बाद यहां विवाद हुआ था. पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत करवाया. 

हिंदू पक्ष का आरोप है कि रात में दूसरे पक्ष ने मीटिंग करके दर्जनों लोगों को इकट्ठा कर लिया और सुबह में हिंदू पक्ष पर हमला कर दिया. दोनों पक्षों के बीच में जमकर पथराव हुआ और लाठी डंडे चले. पथराव का एक वीडियो भी सामने आया है. 

पूरी घटना में दोनों पक्षों में हिंदू पक्ष 6 लोग और मुस्लिम पक्ष के 5 लोग घायल हुए हैं. फिलहाल पुलिस ने सभी को मेडिकल कराया है. गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है.

Advertisement

दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है. फिलहाल घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है. वहीं अब पुलिस स्थिति को सामान्य बता रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »