जोधपुरी सूट, काला चश्मा और हाथ में कृपाण... ASP अंशिका वर्मा की बारात लेकर निकले संभल SP केके बिश्नोई; आज सात फेरे लेगा IPS कपल

IPS Couple Marriage: यूपी कैडर के दो चर्चित आईपीएस अधिकारी, संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा आज 29 मार्च को विवाह बंधन में बंध रहे हैं. राजस्थान के बाड़मेर और जोधपुर में आयोजित इस भव्य शादी के प्री-वेडिंग कार्यक्रमों में दोनों अफसरों का फिल्मी और पारंपरिक अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

Advertisement
संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा की शादी (Photo- ITG) संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा की शादी (Photo- ITG)

अभिनव माथुर

  • संभल/बरेली ,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:14 PM IST

उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा आज 29 मार्च को राजस्थान में शादी कर रहे हैं. संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा के विवाह की रस्में बाड़मेर स्थित 'कृष्ण निवास' और जोधपुर के अजीत पैलेस में आयोजित की जा रही हैं. शनिवार रात बाड़मेर में बारात सभा की रस्म पूरी हुई, जिसमें केके बिश्नोई पारंपरिक राजस्थानी जोधपुरी सूट, पगड़ी और कृपाण धारण कर शामिल हुए. ढोल-नगाड़ों और फिल्मी गानों के बीच बारात आज सवा 11 बजे जोधपुर के लिए रवाना हो गई है.

Advertisement

राजस्थानी लुक में नजर आए एसपी बिश्नोई

शनिवार रात बाड़मेर में 'भारत सभा' यानी बारात सभा की रस्म का आयोजन हुआ. इस दौरान आईपीएस केके बिश्नोई का अंदाज देखने लायक था. उन्होंने काले चश्मे के साथ जोधपुरी सूट पहना और सिर पर पारंपरिक राजस्थानी पगड़ी सजाई. हाथ में कृपाण लिए एसपी बिश्नोई पूरी तरह से राजस्थानी रंग में रंगे नजर आए. इस रस्म में परिवार और रिश्तेदारों के साथ बाड़मेर के स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए.

मेहंदी की रस्म और जमकर हुआ डांस

बारात सभा के दौरान एसपी केके बिश्नोई के हाथों में मेहंदी भी लगाई गई. मेहंदी की रस्म के दौरान वे काफी खुश नजर आए और संगीत की धुन पर जमकर झूमते दिखे. इससे पहले 27 मार्च को हल्दी और संगीत का कार्यक्रम हुआ था, जहां पूरे परिवार ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया. सोशल मीडिया पर इन रस्मों के वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों अफसरों का मस्ती भरा अंदाज दिख रहा है.

Advertisement

फिल्मी गानों पर केके और अंशिका की परफॉर्मेंस

सगाई और रिंग सेरेमनी के दौरान यह आईपीएस जोड़ा पूरी तरह फिल्मी रंग में रंगा दिखा. केके बिश्नोई ने 'प्यार का सिग्नल' गाने पर डांस किया और फिर 'चल प्यार करेगी' गाने पर शानदार स्टेज परफॉर्मेंस दी. इस दौरान केके बिश्नोई ने अंशिका को गोदी में उठा लिया, जिसे देख मेहमानों ने खूब तालियां बजाईं. उन्होंने अपने पिता सुजाना राम बिश्नोई के साथ 'पापा कहते हैं' गाने पर भी डांस कर सबका दिल जीत लिया.

जोधपुर में सात फेरे और भव्य रिसेप्शन

आज 29 मार्च को बाड़मेर से बारात जोधपुर के लिए रवाना हो चुकी है. जोधपुर के मशहूर अजीत पैलेस में दोनों अधिकारी सात फेरे लेंगे और एक-दूसरे के जीवनसाथी बनेंगे. शादी के बाद 30 मार्च को जोधपुर के ही लारिया रिसॉर्ट में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ कई दिग्गज हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement