'...मंत्री जी सुनी ले पुकरिया', जब लोकसभा में सपा सांसद छोटेलाल ने गाया लोकगीत, प्रिया सरोज भी नहीं रोक पाईं हंसी

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान उस समय दिलचस्प नजारा दिखा जब रॉबर्ट्सगंज के सपा सांसद छोटेलाल ने अपने क्षेत्र की रेल समस्याओं को अनोखे अंदाज में रखा. उन्होंने सदन में पारंपरिक लोकगीत गाकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ध्यान खींचा, जिसे सुनकर पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा.

Advertisement
लोकसभा में सपा सांसद छोटेलाल और प्रिया सरोज (Photo- Screengrab) लोकसभा में सपा सांसद छोटेलाल और प्रिया सरोज (Photo- Screengrab)

aajtak.in

  • लखनऊ ,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:01 AM IST

यूपी के सोनभद्र से समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें वह लोकसभा में अपने क्षेत्र की समस्याएं लोकगीत के माध्यम से उठाते दिख रहे हैं. उनका अनोखा अंदाज देखकर सदन में माननीय लोग मुस्कुरा उठे. खुद छोटेलाल की ही पार्टी की सांसद प्रिया सरोज भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं. 

Advertisement

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल ने मंगलवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 की रेल अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान सोनभद्र की बदहाली का मुद्दा उठाया. उन्होंने सदन के पटल पर अपनी मांगें रखने के लिए पारंपरिक लोकगीत गाकर सुनाया. छोटेलाल ने 'सोनभद्र के भईल आज जर्जर हलतिया' गाकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के सामने क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी की कमी को रखा. 

सांसद छोटेलाल ने पीठासीन सभापति कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी के सामने यह मांग रखी ताकि उनके निर्वाचन क्षेत्र रॉबर्ट्सगंज में रेल व्यवस्था में सुधार हो सके और रुकी हुई ट्रेनें चल सकें. सभापति के साथ मंत्री ने भी सासंद की बात सुनी और समाधान का वादा किया.

सदन में गूंजे ठहाके, वीडियो हुआ वायरल

सांसद छोटेलाल का यह सुरीला और देसी अंदाज देखकर सदन में मौजूद सभी सदस्य अपनी हंसी नहीं रोक पाए. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रवनीत सिंह बिट्टू समेत कई दिग्गज नेता जमकर ठहाके लगाते नजर आए. उनके ठीक पीछे बैठीं मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज भी लगातार मुस्कुराती रहीं. छोटेलाल ने लोकगीत के जरिए कहा कि उन्होंने रेल मंत्री को कई पत्र लिखे हैं, लेकिन अब तक पुकार नहीं सुनी गई.

Advertisement

'कहिया ले ट्रेन चली सब ओरिया'

गीत के बोलों में सोनभद्र के जर्जर हालात और रेलगाड़ी के इंतजार का दर्द साफ झलका. उन्होंने गाया, "सोनभद्र के भईल आज जर्जर हलतिया... कहिया ले ट्रेन चली सब ओरिया, मंत्री जी सुनी ले पुकरिया." सभापति ने मुस्कुराते हुए उन्हें अपनी मांग स्पष्ट करने को कहा, जिस पर सांसद ने जोर देकर कहा कि रेल मंत्री जी इन मांगों को जल्द पूरा करें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement