मुकदमा वापस लो... मनचले बेटे ने छेड़ी लड़की, कानून से बचाने के लिए टावर पर चढ़ गया पिता

सहारनपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम ताहरपुर में रविवार को एक शख्स टावर पर चढ़ गया और सुसाइड का ड्रामा करने लगा. वह अपने मनचले बेटे पर से लड़की के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा हटाने की मांग पर अड़ा था. पुलिस ने बामुश्किल उसे नीचे उतारा.

Advertisement
टावर पर चढ़े शख्स का हाई वोल्टेज ड्रामा (Photo: itg) टावर पर चढ़े शख्स का हाई वोल्टेज ड्रामा (Photo: itg)

राहुल कुमार

  • सहारनपुर,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:02 AM IST

उत्तर प्रदेश सहारनपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम ताहरपुर में रविवार को एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई. यहां मनचले बेटे को बचाने और पुलिस व वादी पक्ष पर दबाव बनाने के लिए एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ गया. टावर पर चढ़कर उसने काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए.

Advertisement

बेटे पर छेड़छाड़ का आरोप

बताया जा रहा है कि पहले युवक शेखर पर लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगा था,इसके बाद विवाद बढ़ गया, इस मामले में मनचले युवक और परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था, जिसके बाद से मामला और गरमा गया.

इसी बीच युवक का पिता महेंद्र पुलिस और लड़की पक्ष पर फैसले का दबाव बनाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया. सूचना मिलते ही थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया. आखिरकार पुलिस की समझाइश के बाद व्यक्ति को सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

बेटे पर से मुकदमा हटाने की मांग

थाना इंचार्ज सुबह सिंह ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि जो व्यक्ति टावर पर चढ़ा था उसका नाम महेंद्र है उसके बेटे पर लड़की को छेड़ने का आरोप है जिसको लेकर लड़की पक्ष ने पुलिस में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था जिसको लेकर महेंद्र टावर पर चढ़ गया और मांग करने लगा कि उसके बेटे पर से मुकदमा हटाया जाए. फिलहाल पुलिस द्वारा समझा बुझकर टावर पर चढ़े व्यक्ति को नीचे उतार लिया गया है और इसमें आगे की कार्यवाही की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement