मेरठ: सलोनी की शादी में 2 करोड़ खर्च, फिर भी ससुरालवालों को नहीं चैन! वियतनाम में बेल्ट से पिटाई, हत्या की कोशिश

यूपी के मेरठ में सलोनी अरोड़ा ने पति आशीष पसरीचा और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है. सलोनी की शादी में 2 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, लेकिन एक महीने बाद ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. पीड़िता का आरोप है कि पति ने वियतनाम ले जाकर उसकी हत्या का प्रयास भी किया.

Advertisement
सांकेतिक फोटो सांकेतिक फोटो

उस्मान चौधरी

  • मेरठ ,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:32 AM IST

यूपी के मेरठ में सलोनी अरोड़ा ने पति आशीष पसरीचा और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है. सलोनी की शादी में 2 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, लेकिन एक महीने बाद ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. पीड़िता का आरोप है कि पति ने वियतनाम ले जाकर उसकी हत्या का प्रयास भी किया. 

आपको बता दें कि मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र की रहने वाली सलोनी ने पति आशीष, सास, ससुर और उनके एक मित्र के खिलाफ मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न और वियतनाम ले जाकर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है. सलोनी की शादी 4 जून 2025 को शक्ति नगर निवासी आशीष के साथ हुई थी, जिसमें करीब 2 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. शादी के एक महीने बाद ही ससुराल वालों ने उसे नौकरानी की तरह रखकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. विरोध करने पर मारपीट की जाती थी. सलोनी के माता-पिता के दखल देने पर उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया.

Advertisement

वियतनाम में बेल्ट से पिटाई और हत्या की कोशिश

सलोनी का आरोप है कि 10 जून 2026 को उसका पति आशीष उसे इच्छा के विरुद्ध एक सोची-समझी साजिश के तहत वियतनाम ले गया. वहां होटल के कमरे में पति ने बेल्ट से उसकी बेरहमी से पिटाई की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की. हालत गंभीर होने पर वह उसे अकेला छोड़कर भाग गया. वियतनाम में इलाज कराने के बाद भारत लौटने पर सलोनी की तबीयत खराब रही. दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में जांच कराने पर पता चला कि गला दबाने के कारण उसकी नसें गंभीर रूप से दब चुकी हैं.

दोबारा ससुराल पहुंचने पर फिर हुआ हमला

अस्पताल से आने के बाद 21 जून 2026 को जब सलोनी अपने भाई के साथ ससुराल गई, तो वहां फिर से गाली-गलौज और मारपीट की गई. इसके बाद 26 जून को पति आशीष ने उस पर दोबारा जानलेवा हमला किया और गला दबाने का प्रयास किया. पीड़िता ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और अपने मायके वालों के साथ चली गई. सलोनी ने पुलिस में कई बार लिखित शिकायत दी थी, जिसके बाद अब जाकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है.

Advertisement

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सलोनी (सोनल) की तहरीर पर रेलवे रोड थाना पुलिस ने पति आशीष पसरीचा, ससुर सोमी पसरीचा, सास उषा, ससुर के मित्र शालू अग्रवाल (गुप्ता) और परिवार के एक अन्य अज्ञात सदस्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »