वियतनाम (Vietnam) आधिकारिक रूप से 'सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ वियतनाम' के नाम से जाना जाता है. यह दक्षिण-पूर्व एशिया के मुख्य भूभाग के पूर्वी हिस्से में स्थित एक देश है. इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 3.31 लाख वर्ग किलोमीटर है और इसकी आबादी 10 करोड़ से अधिक है. जनसंख्या के आधार पर यह दुनिया के प्रमुख देशों में शामिल है. इसकी राजधानी हनोई (Hanoi) है, जबकि 'हो ची मिन्ह सिटी (Ho Chi Minh City)' देश का सबसे बड़ा शहर है.
वियतनाम की सीमाएं उत्तर में चीन, पश्चिम में लाओस और कंबोडिया से मिलती हैं. इसके पूर्व में दक्षिण चीन सागर और दक्षिण-पश्चिम में थाईलैंड की खाड़ी स्थित है. समुद्री सीमा के कारण वियतनाम का कई पड़ोसी देशों के साथ संपर्क बना रहता है.
वियतनाम का इतिहास हजारों वर्ष पुराना माना जाता है. प्राचीन समय में यहां रेड रिवर डेल्टा क्षेत्र में शुरुआती राज्यों का विकास हुआ. लगभग 111 ईसा पूर्व से कई शताब्दियों तक उत्तरी वियतनाम पर चीनी शासन रहा. वर्ष 939 में स्वतंत्र शासन की शुरुआत हुई और इसके बाद कई राजवंशों ने देश पर शासन किया. 19वीं सदी के अंत में फ्रांस ने वियतनाम को अपने औपनिवेशिक शासन में शामिल कर लिया.
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद वर्ष 1945 में वियतनाम ने स्वतंत्रता की घोषणा की. इसके बाद देश ने लंबे समय तक संघर्ष और युद्ध का दौर देखा. 1954 में देश उत्तर और दक्षिण वियतनाम में विभाजित हुआ. बाद में वियतनाम युद्ध के समाप्त होने के बाद 1976 में दोनों हिस्सों का पुनः एकीकरण हुआ और वर्तमान समाजवादी गणराज्य की स्थापना हुई.
वर्तमान में वियतनाम एक समाजवादी व्यवस्था वाला देश है, जहां कम्युनिस्ट पार्टी शासन करती है. वर्ष 1986 में आर्थिक सुधारों की शुरुआत के बाद देश ने बाजार आधारित आर्थिक नीतियों को अपनाया. आज वियतनाम कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों जैसे आसियान (ASEAN), एपेक (APEC), विश्व व्यापार संगठन (WTO) और संयुक्त राष्ट्र (United Nations) का सदस्य है तथा वैश्विक स्तर पर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों में भाग लेता है.
Ranchi News: वियतनाम में दर्दनाक सड़क हादसे में रांची के 26 वर्षीय योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा की मौत. गरीब परिवार के पास शव वापस लाने के ₹20 लाख नहीं. सरकार से लगाई गुहार. पढ़ें पूरी खबर.
शांत चेहरा, लाल पैर और शरीर पर कई रंग... पहली नजर में यह बंदर किसी कार्टून जैसा लग सकता है. लेकिन वियतनाम के जंगलों में मिलने वाला यह 'जेन मंकी' असल में बेहद दुर्लभ है. इसकी गिनती गंभीर रूप से खतरे में पड़ी प्रजातियों में होती है.
Budget International Trips: अक्टूबर में मौसम सुहाना होने लगता है, ऐसे में यह विदेश घूमने के लिए भी अच्छा समय है. अगर आप कम बजट में दिल्ली से इंटरनेशनल ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो भूटान, थाईलैंड, श्रीलंका, वियतनाम और बाली जैसे डेस्टिनेशन एक्सप्लोर कर सकते हैं.
प्रधानमंत्री मोदी की वियतनाम के पीएम ली मिन हंग से मुलाकात में ब्रह्मोस मिसाइल डील को जोर मिलने की उम्मीद है. वियतनाम दक्षिण-पूर्व एशिया का तीसरा देश बनेगा. फिलीपींस और इंडोनेशिया पहले खरीद चुके हैं.
चीन की नई हलचल ने सबका ध्यान खींचा है. एंटीलोप रीफ के पास यागोंग द्वीप पर तीन नए ढांचे दिखे हैं. एक्सपर्ट इन्हें रडार या निगरानी केंद्र से जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन मकसद अभी साफ नहीं है.
चीन ने पैरासेल में एंटीलोप रीफ पर 6 KM लंबा मैन मेड द्वीप बनाया है. सैटेलाइट तस्वीरें रनवे और घाट दिखाती हैं. विशेषज्ञ इसे सबसे बड़ी सैन्य चौकी मानते हैं. चीन नागरिक उपयोग बताता है.
वियतनाम के घने जंगलों में हेलिकॉप्टर उतारने की जगह बनाने के लिए बना 6800 किलो का यह अमेरिकी बम बाद में इराक और अफगानिस्तान तक पहुंचा. इसके धमाके का खौफ इतना था कि ब्रिटिश सैनिकों को परमाणु हमले का भ्रम हो गया.
वियतनाम की सरकार एक नया नियम लेकर आ रही है, जिसमें वे सोशल मीडिया पर बच्चों की मनमर्जी को रोकने जा रहे हैं. अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे और टीनएजर पोस्ट, रिपोस्ट, लाइक आदि नहीं कर पाएंगे. साथ ही बच्चों द्वारा अकाउंट बनाने के नियम में भी बदलाव करने जा रही है.
वियतनाम में हुए दर्दनाक नाव पलटने के हादसे में बाल-बाल बचे तमिलनाडु के निर्मल कुमार सुरक्षित रूप से चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं. उन्होंने मीडिया को बताया कि नाव के किनारे पर बैठे लोगों ने समुद्र में कूद कर जान बचाई और रेस्क्यू टीम को मौके पर पहुंचने में 10 मिनट का वक्त लगा.
वियतनाम नाव हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीयों के शव मुंबई पहुंच गए हैं. आंध्र प्रदेश और केरल के मृतकों के शव मंगलवार सुबह उड़ान से उनके राज्यों में भेजे जाएंगे.
वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी एक टूरिस्ट बोट पलट गई. हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. इस हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें समंदर की ऊंची लहरों के बीच पलटी हुई टूरिस्ट बोट, और चारों तरफ मदद के लिए जूझते लोग नजर आ रहे हैं. देखें.
वियतनाम में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत वाले बोट हादसे के बाद पुलिस ने स्पीडबोट के कैप्टन को हिरासत में लेकर आपराधिक जांच शुरू कर दी है. भारतीय दूतावास ने बताया कि मृतकों के शव भारत भेजने की प्रक्रिया जारी है.
वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुए दर्दनाक नाव हादसे के बाद राहत की खबर सामने आई है. अस्पताल में भर्ती 16 भारतीयों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है और वे भारत लौट रहे हैं. वहीं हादसे में तमिलनाडु के 10 लोगों की मौत हुई है.
वियतनाम के फू कुओक द्वीप पर टूरिस्ट बोट समुद्र में पलट गई, जिसमें 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई. ये सभी लोग एक भारतीय मोबाइल कंपनी के कर्मचारी और चैनल पार्टनर्स थे जो कंपनी के रिवॉर्ड ट्रिप पर गए थे.
वियतनाम के दक्षिणी द्वीप फू कुओक के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक तेज रफ्तार स्पीडबोट पलट गई थी. इस हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई, वहीं कई लोग जख्मी हो गए. इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन हताश हैं और उनकी दिल चीर देने वाली तस्वीरें भी सामने आ रही हैं.
वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास पर्यटकों को लेकर जा रही स्पीडबोट समुद्र में पलट गई. यह नाव मे रुट द्वीप से एन थोई पोर्ट जा रही थी. हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया.
वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास नाव हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत के बाद PM मोदी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है. भारतीय दूतावास प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वियतनाम के अधिकारियों के संपर्क में है.
वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलट गई. हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हुई है, जबकि 21 लोगों को बचा लिया गया है.
वियतनाम से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक, फू क्वोक द्वीप के पास बड़ा हादसा हुआ है. यहां भारतीयों पर्यटकों से भरी नाव पलट गई है. हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है. देखें Video.
भारत के स्वदेशी हथियार ब्रह्मोस, अस्त्र, आकाश और आकाशतीर की विदेशों में जबरदस्त डिमांड बढ़ रही है. फिलीपींस, वियतनाम, इंडोनेशिया और आर्मेनिया जैसे देश इन्हें खरीद रहे हैं.
यूपी के मेरठ में सलोनी अरोड़ा ने पति आशीष पसरीचा और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है. सलोनी की शादी में 2 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, लेकिन एक महीने बाद ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. पीड़िता का आरोप है कि पति ने वियतनाम ले जाकर उसकी हत्या का प्रयास भी किया.