चंदौली में सपा महिला जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल की घर में घुसकर बेरहमी से पिटाई, राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा

चंदौली में सपा की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल पर घर में घुसकर हुए जानलेवा हमले को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने इस बर्बरता को लेकर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए इसे 'यादववादी जंगलराज' करार दिया है.

Advertisement
सपा महिला जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल के घर में घुसकर मारपीट Photo- Screengrab) सपा महिला जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल के घर में घुसकर मारपीट Photo- Screengrab)

उदय गुप्ता

  • चंदौली ,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:05 PM IST

उत्तर प्रदेश के चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल पर उनके घर में घुसकर आरोपियों ने लात-घूसों से हमला कर दिया. इस घटना को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सीधे कटघरे में खड़ा किया है. आरोपियों ने गार्गी सिंह के बाल पकड़कर घसीटा और पीटकर सिर फोड़ दिया. इस हमले में गार्गी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं. राजभर ने इस पूरी वारदात के लिए सपा के 'स्वजातीय गुंडों' को जिम्मेदार ठहराया है.

Advertisement

गार्गी सिंह पटेल पर बर्बर हमला और राजभर का आक्रोश

इस वारदात के बाद मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव पर जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग की सपा महिला विधायक से मारपीट पर अखिलेश की चुप्पी अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि चंदौली में उनकी ही पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष को सपाई गुंडों ने पीटा. 

राजभर ने आरोप लगाया कि जब पिछड़ा समाज की बेटी को चार-चार लोग मिलकर पीट रहे थे और गाली देते हुए घसीट रहे थे, तब पूरा 'लाल टोपी गैंग' बस तमाशा देखता रहा. उन्होंने पूछा कि क्या यही आपका पीडीए है?

'सपा नेताओं का हश्र भी कौरवों जैसा होगा'

राजभर ने इस घटना की तुलना सीधे महाभारत काल से कर दी. उन्होंने कहा कि महाभारत में दुर्योधन के दरबार में द्रौपदी का अपमान हुआ था और बड़े-बड़े महारथी चुप बैठे थे, आज समाजवादी पार्टी में भी वही दृश्य दिखाई दे रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि आप लोगों का हश्र भी कौरवों जैसा ही होगा. राजभर ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी अब यादववादी गुंडों की पार्टी बन चुकी है, जहां गैर-यादव पिछड़ों और दलितों को सिर्फ गाली-गलौज, मारपीट और अपमान ही सहना पड़ता है.

Advertisement

हमलावरों की पहचान और अखिलेश पर तीखा तंज

गार्गी सिंह को पीटने वाले आरोपियों में प्यारे लाल यादव, उसके दो भाई मनोज और अमित यादव, बहन डाली और मां उर्मिला शामिल बताये जा रहे  हैं. राजभर ने कहा कि सपा में महिला सम्मान की कोई जगह नहीं है और यहां सिर्फ एक जाति के गैंग का शासन चलता है. उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि 'ट्विटर, एसी, पीसी' के नेता जी को थोड़ी शर्म करनी चाहिए, क्योंकि उनकी पार्टी में न प्रजापति समाज सुरक्षित है और न ही कुर्मी समाज.

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर 

चंदौली के मड़िया गांव में समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल के घर में घुसकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्यारेलाल यादव के परिजनों ने उन पर बर्बर हमला कर दिया. वारदात के वक्त प्यारेलाल गार्गी के घर पर ही मौजूद थे, तभी उनके पीछे से पहुंचे उनके बेटे, बेटी और पत्नी का गार्गी पटेल से विवाद हो गया.

देखते ही देखते हमलावरों ने गार्गी पटेल को बेरहमी से पीटा, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले और पिटाई की यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस ने इस मामले में देर रात एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »