ट्रिपल मर्डर से दहल उठा पीलीभीत का अमरिया: क्यों आपस में भिड़े गुप्ता व्यापारियों के दो गुट? फायरिंग में सगे भाइयों समेत 3 की मौत

पीलीभीत जिले के अमरिया कस्बे में सोमवार देर रात रामलीला कमेटी की बैठक के दौरान पुराने हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. ताबड़तोड़ फायरिंग में दो सगे भाइयों और एक 15 साल के बच्चे की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

Advertisement
ट्रिपल मर्डर के बाद जांच-पड़ताल करती पीलीभीत पुलिस (Photo- ITG) ट्रिपल मर्डर के बाद जांच-पड़ताल करती पीलीभीत पुलिस (Photo- ITG)

सौरभ पांडे

  • पीलीभीत ,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:38 PM IST

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के अमरिया कस्बे में सोमवार रात रामलीला मेले की कमेटी की बैठक के दौरान पुराने हिसाब-किताब को लेकर बवाल हो गया. देखते ही देखते ये विवाद दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गया. इस दौरान लाइसेंसी राइफल और अवैध हथियारों से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं, जिसमें अंकित गुप्ता और 15 वर्षीय कुणाल श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अंकित के सगे भाई मोहित गुप्ता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही एसपी सुकीर्ति माधव समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. फिलहाल, मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया ही. घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग असलहे लेकर खुलेआम घूम रहे हैं और गालियां बक रहे हैं. हालांकि, अभी इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

Advertisement

हिसाब मांगने पर शुरू हुआ विवाद

आपको बता दें कि सोमवार रात अमरिया कस्बे में रामलीला मेले की कमेटी की बैठक चल रही थी, जिसमें 31 सदस्य शामिल थे. बैठक के दौरान कौशल गुप्ता ने कमेटी के अध्यक्ष सूरज गुप्ता और चंद्र प्रकाश से पुराना हिसाब मांग लिया. हिसाब मांगने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट और ताबड़तोड़ गोलीबारी में बदल गई.

ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौत

कमेटी की बैठक के दौरान हुई इस अचानक खूनी हिंसा में किसी को संभलने का मौका नहीं मिला. ताबड़तोड़ फायरिंग के इस तांडव में अंकित गुप्ता और 15 साल के बच्चे कुणाल श्रीवास्तव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए अंकित के सगे भाई मोहित गुप्ता ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

Advertisement

पुलिस ने तीन आरोपियों को लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. एसपी सुकीर्ति माधव और एएसपी हिमांशु गौरव समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता समेत 8 लोगों को हिरासत में ले लिया है. घटनास्थल से एक लाइसेंसी राइफल, एक अवैध हथियार और कुछ डंडे भी बरामद किए गए हैं.

इलाके में तनाव और भारी पुलिस बल तैनात

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है. एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मामले में सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. एहतियात के तौर पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस अन्य दोषियों की तलाश में जुटी है. फिलहाल, गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »