यूपी बीजेपी की नई टीम का ऐलान, राजनाथ सिंह के बेटे नीरज और पूजा पाल बने उपाध्यक्ष, ये हैं 46 नाम

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी नई संगठनात्मक टीम घोषित कर दी है. इस लिस्ट में जातिगत समीकरणों को साधने के साथ-साथ कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं, जिसमें दिग्गज नेताओं के बेटों और विपक्षी दल से आए चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Advertisement
यूपी बीजेपी की नई टीम का ऐलान. (photo: ITG) यूपी बीजेपी की नई टीम का ऐलान. (photo: ITG)

ऐश्वर्या पालीवाल / कुमार अभिषेक

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:52 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. केंद्रीय और राज्य नेतृत्व ने साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव और साल 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए 46 पदाधिकारियों के नामों की सूची जारी कर अपनी नई संगठनात्मक टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है.

बीजेपी द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, संगठन को चुनावी रूप से मजबूत बनाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दूसरे बेटे नीरज सिंह को नया प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, जिन्हें उनके बड़े बेटे व विधायक पंकज सिंह के स्थान पर ये जगह मिली है और बाराबंकी की प्रियंका रावत को प्रमोट करके महामंत्री से उपाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है.

Advertisement

पूजा पाल को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

बीजेपी ने विपक्षी खेमे में सेंधमारी करते हुए समाजवादी पार्टी से विधायक बनीं पूजा पाल को अपनी टीम में शामिल कर उन्हें उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया है। इसके अलावा, बाराबंकी की कद्दावर नेता प्रियंका रावत को भी बड़ी पदोन्नति मिली है. पार्टी ने प्रियंका रावत को पहले के महामंत्री पद से हटाकर अब प्रदेश उपाध्यक्ष की नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है

यहां देखें पूरी लिस्टPDF देखें

  • सुरेश राणा- उपाध्यक्ष
  • सत्यपाल सैनी- उपाध्यक्ष 
  • ब्रज बहादुर- उपाध्यक्ष
  • धर्मेंद्र सिंह- उपाध्यक्ष
  • मोहित बेनीवाल- उपाध्यक्ष 
  • देवेश कोरी-उपाध्यक्ष 
  • प्रियंका रावत- उपाध्यक्ष 
  • दर्विुर्विजय शाक्य- उपाध्यक्ष 
  • रमेश सिंह- उपाध्यक्ष
  • नीरज सिंह- उपाध्यक्ष
  • अर्चना मिश्रा- उपाध्यक्ष
  • पूजा पाल- उपाध्यक्ष- सपा की बागी 
  • शंकर गिरी- उपाध्यक्ष
  • कामेश्वर सिंह- उपाध्यक्ष
  • कृतिका अग्रवाल- उपाध्यक्ष
  • सुरेश मौर्य- उपाध्यक्ष 
  • राजेश यादव- उपाध्यक्ष
  • कृष्ण बिहारी राय- उपाध्यक्ष
  • आलोक गुप्ता- उपाध्यक्ष
  • रामप्रताप सिंह चौहान- महामंत्री 
  • गीता शाक्य- महामंत्री
  • अभिजात मिश्रा- महामंत्री
  • उपेंद्र रावत- महामंत्री
  • संजय राय- महामंत्री
  • शंकर लोधी- महामंत्री
  • दिलीप पटेल- महामंत्री
  • राजेश चौधरी- महामंत्री
  • विजय शिवहरे- मंत्री
  • बसंत त्यागी- मंत्री
  • शिवभूषण सिंह- मंत्री
  • सहजानंद राय- मंत्री
  • अंकुर शर्मा- मंत्री
  • अनिल यादव- मंत्री
  • अवधेश श्रीवास्तव- मंत्री
  • विजय राजभर- मंत्री
  • प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा- मंत्री
  • किरण लोधी निषाद- मंत्री
  • राकेश बिंद- मंत्री
  • संचिता सिंह चौहान (लुनिया)- मंत्री
  • रजनी पांडेय- मंत्री
  • राहुल वाल्मीकि- मंत्री
  • महामेधा नागर- मंत्री
  • दीपमाला संतोषी- मंत्री
  • सुहासिनी जायसवाल- मंत्री
  • यतेंद्र शर्मा- मंत्री
  • आकांक्षा सोनकर- मंत्री

क्षेत्रीय अध्यक्ष

Advertisement
  • पश्चिम- नबाब सिंह नागर
  • ब्रज- पूरन लाल लोधी
  • कानपुर- राम किशोर साहू
  • अवध- अवधेश द्विवेदी
  • काशी- अशोक चौरसिया
  • गोरखपुर- विनोद राय

कार्यालय मंत्री

भारत दीक्षित 

कार्यालय मंत्री

अतुल अवस्थी- कार्यालय सह-मंत्री
लक्ष्मण सिंह- कार्यालय सह-मंत्री

अन्य पद

दिनेश प्रताप सिंह- मुख्य प्रवक्ता
शमनीष दीक्षित- प्रदेश मीडिया संयोजक
हिमांशुराज पंडित- प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक  

युवा मोर्चा अध्यक्ष

युवा मोर्चा- रोहित मिश्रा
पिछड़ा मोर्चा- प्रकाश पाल
किसान मोर्चा- देवेन्द्र सिंह
अनुसूचित मोर्चा- अशोक रावत
महिला मोर्चा- सरोज कुशवाह
अनुसूचित जनजाति मोर्चा- विद्याभूषण गोंड

जातिगत समीकरणों को साधने की बड़ी कोशिश

पार्टी के इस नए संगठनात्मक फेरबदल के पीछे उत्तर प्रदेश के जटिल जातिगत समीकरणों और सोशल इंजीनियरिंग को पूरी तरह साधने का एक बड़ा प्रयास साफ दिखाई दे रहा है. विशेष रूप से प्रियंका रावत जैसे चेहरों को आगे बढ़ाकर बीजेपी नेतृत्व ने उन वर्गों पर फोकस किया है जो लंबे वक्त से दलित वर्ग का कुशल नेतृत्व करते आए हैं, जिससे आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को मजबूत बढ़त मिल सके.

शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व में संगठन संभाल रहे संजय राय पर दोबारा बड़ा भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से प्रदेश महामंत्री के पद की जिम्मेदारी सौंपी है.उनके साथ ही धाकड़ विधायक राजेश चौधरी को भी नया प्रदेश महामंत्री नियुक्त कर सांगठनिक काम सौंपा गया है. 

Advertisement

रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा की जिम्मेदारी

वहीं, युवाओं को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने और आगामी रणनीति को धार देने के लिए रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, ताकि युवाओं के साथ-साथ सभी जातिगत समीकरणों को मैदानी स्तर पर पूरी तरह साधा जा सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »