NEET 2026 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए भारतीय रेलवे की ओर से एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है. त्योहारों और गर्मियों की छुट्टियों में भारी भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने के बाद, अब रेलवे ने नीट परीक्षा देने जा रहे छात्रों की सहूलियत के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है.
पूर्वोत्तर रेलवे (NER) लखनऊ मंडल 21 जून को गोरखपुर से लखनऊ के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा, ताकि छात्रों को अपने परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो.
ट्रेनों में होंगे कुल 12 अनारक्षित कोच
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) महेश गुप्ता ने इस संदर्भ में बताया कि नीट परीक्षा के मद्देनजर आगामी 21 जून 2026 को गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर के बीच कुल 02 जोड़ी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.
परीक्षार्थियों की भारी संख्या को देखते हुए इन गाड़ियों में GSCN के 10 और SLRD के 2 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाये जाएंगे. ये सभी कोच पूरी तरह से अनारक्षित श्रेणी के होंगे, जिससे छात्र बिना पूर्व आरक्षण के भी यात्रा कर सकेंगे.
यहां देखें परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइम टेबल:-
1. ट्रेन संख्या 05007 (गोरखपुर से लखनऊ जंक्शन)
तारीख: 21 जून 2026
गोरखपुर प्रस्थान: सुबह 04:05 बजे
मुख्य स्टेशनों पर समय: खलीलाबाद (04:56 बजे), बस्ती (05:22 बजे), बभनान (05:52 बजे), मनकापुर (06:22 बजे), गोण्डा (06:55 बजे), करनैलगंज (07:24 बजे), बाराबंकी (08:38 बजे), बादशाहनगर (09:20 बजे).
लखनऊ जंक्शन आगमन: सुबह 10:00 बजे.
2. ट्रेन संख्या 05008 (लखनऊ जंक्शन से गोरखपुर)
तारीख: 21 जून 2026
लखनऊ जंक्शन प्रस्थान: शाम 19:15 बजे
मुख्य स्टेशनों पर समय: बादशाहनगर (19:50 बजे), बाराबंकी (20:28 बजे), करनैलगंज (21:20 बजे), गोण्डा (22:12 बजे), मनकापुर (22:40 बजे), बभनान (23:12 बजे), बस्ती (23:42 बजे).
गोरखपुर आगमन: अगले दिन रात 01:15 बजे (खलीलाबाद से 00:08 बजे छूटकर).
3. ट्रेन संख्या 05036 (लखनऊ जंक्शन से गोरखपुर)
तारीख: 21 जून 2026
लखनऊ जंक्शन प्रस्थान: सुबह 04:40 बजे
मुख्य स्टेशनों पर समय: बादशाहनगर (05:10 बजे), बाराबंकी (06:05 बजे), करनैलगंज (06:54 बजे), गोण्डा (07:33 बजे), मनकापुर (07:59 बजे), बभनान (08:20 बजे), बस्ती (08:45 बजे), खलीलाबाद (09:10 बजे).
गोरखपुर आगमन: सुबह 10:05 बजे.
4. ट्रेन संख्या 05035 (गोरखपुर से लखनऊ जंक्शन)
तारीख: 21 जून 2026
गोरखपुर प्रस्थान: शाम 19:15 बजे
मुख्य स्टेशनों पर समय: खलीलाबाद (19:57 बजे), बस्ती (20:25 बजे), बभनान (20:54 बजे), मनकापुर (21:25 बजे), गोण्डा (22:00 बजे), करनैलगंज (22:31 बजे), बाराबंकी (22:52 बजे).
लखनऊ जंक्शन आगमन: अगले दिन रात 01:10 बजे (बादशाहनगर से 00:32 बजे छूटकर).
रेलवे प्रशासन ने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे इस परीक्षा स्पेशल ट्रेन सेवा का लाभ उठाएं और समय सारणी को ध्यान में रखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं.
उदय गुप्ता