'मेरा बेटा निर्दोष, शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में गिरफ्तार राज सिंह की मां का बड़ा दावा; बोलीं- हम तो अयोध्या दर्शन करने गए थे

पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के पीए रहे चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में गिरफ्तार राज सिंह की मां जामवंती सिंह ने अपने बेटे को बेगुनाह बताया है. उन्होंने पुलिस पर फर्जी गिरफ्तारी का आरोप लगाते हुए आजमगढ़ रेंज के डीआईजी को शिकायती पत्र सौंपा है.

Advertisement
राज सिंह की मां जामवंती का बड़ा बयान (Photo- ITG) राज सिंह की मां जामवंती का बड़ा बयान (Photo- ITG)

संतोष शर्मा / अनिल अकेला

  • बलिया ,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में यूपी के बलिया निवासी राज सिंह उर्फ चंदन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस संयुक्त ऑपरेशन में उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल पुलिस ने मिलकर राज सिंह समेत तीन लोगों को पकड़ा. राज सिंह की मां जामवंती सिंह ने अब इस गिरफ्तारी को फर्जी बताते हुए डीआईजी आजमगढ़ रेंज को तहरीर दी है. उनका दावा है कि राज सिंह 9 मई 2026 को उनके साथ अयोध्या में दर्शन करने गया था और पुलिस ने उसे वहीं से उठाया, जबकि गिरफ्तारी बिहार के बक्सर से दिखाई गई है. राज सिंह बलिया में क्षत्रिय महासभा का महासचिव है और फिलहाल बंगाल पुलिस की हिरासत में है.

Advertisement

मां का दावा: अयोध्या से हुई गिरफ्तारी

राज सिंह की मां जामवंती सिंह ने बताया कि वह 9 मई 2026 की सुबह अपने बेटे के साथ अयोध्या में थीं. सुबह 8:30 बजे दोनों ने दर्शन किए और फिर एक ढाबे पर खाना खाया. जब वे वापस बलिया जाने के लिए निकले, तभी एसओजी की टीम ने उनके बेटे और साथ मौजूद पांच अन्य लोगों को पकड़ लिया. मां का आरोप है कि पुलिस 10 मई को दोपहर 2:00 बजे राज सिंह को उठाकर ले गई और बाद में उसकी गिरफ्तारी बक्सर से दिखाकर उसे बंगाल ले जाया गया.

'लखनऊ में शादी के बाद गए थे अयोध्या'

जामवंती सिंह के मुताबिक, वे सभी एक नेता की बेटी की शादी में शामिल होने लखनऊ गए थे. शादी के बाद वे अयोध्या दर्शन के लिए चले गए. उन्होंने मीडिया के सामने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके बेटे को इस साजिश में जबरन फंसाया गया है. उनका लड़का कोलकाता के उस मर्डर केस का हिस्सा नहीं था. मां ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि राज सिंह पूरी तरह निर्दोष है और उसके साथ अन्याय नहीं होना चाहिए.

Advertisement
राज सिंह उर्फ चंदन

राज सिंह का बैकग्राउंड और पुराना रिकॉर्ड

राज सिंह उर्फ चंदन बलिया की स्थानीय राजनीति में काफी सक्रिय चेहरा माना जाता है. वह क्षत्रिय महासभा का महासचिव है और उसके पिता स्वर्गीय केशव सिंह का निधन हो चुका है. उसकी मां बलिया डाकघर में कार्यरत हैं. हालांकि, राज सिंह का नाम पहली बार किसी विवाद में नहीं आया है. इससे पहले साल 2020 में बलिया के एक चर्चित अंडा व्यवसायी की हत्या के मामले में भी उसका नाम उछला था, जिसमें वह फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहा है.

हाई-प्रोफाइल मर्डर और पुलिस का एक्शन

बता दें कि चंद्रनाथ रथ की हत्या उस समय की गई थी जब वे अपने ड्राइवर के साथ कार में जा रहे थे. हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं. इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस ने मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह को मुख्य आरोपी बनाया है. फिलहाल बंगाल पुलिस तीनों आरोपियों को अपने साथ ले गई है और मर्डर की इस पूरी साजिश की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. वहीं, राज सिंह के परिवार के आरोपों ने अब इस मामले में नया मोड़ दे दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement