मुरादाबाद: इनोवा में XUV कार ने मारी टक्कर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम सड़क दुर्घटना में घायल

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुए सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. वे इनोवा कार से दिल्ली जा रहे थे. इनोवा कार में एक्सयूवी कार ने टक्कर मार दी. य हादसा दिल्ली लखनऊ हाइवे पर थाना पाकबड़ा इलाके में हुआ.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

जगत गौतम

  • मुरादाबाद,
  • 30 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 5:31 AM IST

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुए सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. वे इनोवा कार से दिल्ली जा रहे थे. इनोवा कार में एक्सयूवी कार ने टक्कर मार दी. हादसा दिल्ली लखनऊ हाइवे पर थाना पाकबड़ा इलाके में हुआ. फिलहाल उन्हें टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर के मुताबिक, वे गंभीर घायल नहीं हैं और खतरे से बाहर हैं.

Advertisement

शाहजहाँपुर से दिल्ली लौट रहे थे
दरअसल, सोमवार रात को मुरादाबाद दिल्ली मार्ग बाईपास पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम की कार इनोवा का एक्सीडेंट हुआ था. इनोवा कार में एक्सयूवी कार ने टक्कर मार दी. दुष्यंत गौतम को उपचार के लिए टीएमयू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति सामान्य है. वे शाहजहाँपुर से इनोवा कार से दिल्ली जा रहे थे. हादसे की वजह से उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं. उनका एक्सरे व अल्ट्रासाउंड किया गया है. डॉक्टरों ने उन्हें एक हफ्ते से 10 दिन का बेड रेस्ट की सलाह दी है.

मिली जानकारी के अनुसार शाहजहाँपुर से दिल्ली वापस जाते समय मुरादाबाद के महापौर विनोद अग्रवाल के यहां रात्रि भोज के लिए रुकना था. मुरादाबाद पहुंचने की सूचना मिलने पर मुरादाबाद पाकबड़ा हाइवे जीरो पॉइंट पर विनोद अग्रवाल उनको लेने के लिए पहुंचे थे. तभी उनको हादसे की जानकारी मिली. उन्होंने तत्काल मुरादाबाद एसएसपी को इस हादसे की जानकारी दी और 108 पर कॉल करके एम्बुलेंस को बुलाया. उसके बाद उनको टीएमयू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »