मुरादाबाद में पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी ने साथियों संग तब तक चाकू से गोदा जब तक मौत नहीं हुई

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ₹24,000 के मकान विवाद को लेकर एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां पड़ोसी फहीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजा और उसकी पत्नी फराह पर चाकू से हमला कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
पति-पत्नी, जिनकी कर दी गई हत्या. (File Photo: Jagat Gautam/ITG) पति-पत्नी, जिनकी कर दी गई हत्या. (File Photo: Jagat Gautam/ITG)

जगत गौतम

  • मुरादाबाद,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:37 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां महज ₹24000 के विवाद में एक पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक इलाके की है. जहां सोमवार रात करीब 8 बजकर 50 मिनट पर पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया.

Advertisement

इस वजह से की गई हत्या
राजा ने करीब एक साल पहले अपने पड़ोसी फहीम से एक कमरे का मकान खरीदा था. मकान 2 लाख 24 हजार रुपये में तय हुआ. जिसमें से राजा ने 2 लाख रुपये देकर मकान पर कब्जा ले लिया था. लेकिन फहीम ने मकान की रजिस्ट्री नहीं की थी. आरोप है कि फहीम अब 24 हजार रुपये की बजाय 40 हजार रुपये की मांग कर रहा था और उसी के बाद मकान की रजिस्ट्री कराने की बात कह रहा था. इसी बढ़ी हुई रकम को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बना हुआ था.

मृतकों की पहचान राजा और उसकी पत्नी फराह के रूप में हुई है, जिन्हें चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया गया. इसी रकम को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ता गया और रविवार को भी मारपीट हुई थी. आरोप है कि इसी रंजिश में सोमवार रात फहीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर दंपति पर हमला कर दिया.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. एसएसपी सतपाल अंतिल तुरंत मौके पर पहुंचे, जबकि कुछ देर बाद डीआईजी मुनिराज ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

तब तक घोंपा चाकू, जब तक नहीं हो गई मौत
एसएसपी ने बताया कि हमलावरों ने सिर से लेकर पेट तक कई वार किए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. आरोपी दंपति की मौत होने तक चाकुओं से हमला करते रहे. जबकि घटना के दौरान घर में मौजूद राजा के छोटे-छोटे बच्चों की चीख-पुकार गूंजती रही. हमले के दौरान फराह की गोद से मासूम बच्चा भी छिटककर जमीन पर गिर गया था. 

पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement