घंटों बाद दलदल में फंसी मिली वृंदावन में डूबी बोट, 10 की मौत के बाद 5 लोग अब भी लापता

वृंदावन में यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई. कई घंटे के रेस्क्यू के बाद फंसी नाव को बाहर निकाला गया, जबकि पांच लोग अब भी लापता हैं. प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिजनों को मुआवजे की घोषणा की गई है.

Advertisement
घंटों बाद दलदल में फंसी मिली वृंदावन में डूबी बोट (Photo: itg) घंटों बाद दलदल में फंसी मिली वृंदावन में डूबी बोट (Photo: itg)

मदन गोपाल शर्मा

  • वृंदावन ,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:50 AM IST

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने से हुए हादसे में हुए 10 लोगों की मौत के बाद गहरे पानी में फंसी बोट को 5 घंटे के अथक प्रयासों के बाद निकाला जा सका है। हादसे के बाद चारों ओर कोहराम मचा हुआ है तस्वीरों में आप स्वयं देख सकते हैं कि किस प्रकार मध्यरात्रि के बाद तक चले सर्च ऑपरेशन अभियान के दौरान गहरे पानी में फंसी मोटर वोट को बाहर निकाला गया है. वहीं लापता हुए पांच अन्य लोगों की लिए रेस्क्यू अभी भी जारी है .सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर उनके गतंव्य स्थान पर भेज दिया गया है.

Advertisement

10 मृतकों में एक ही परिवार के सात लोग

बताया जा रहा है कि हादसे में मृत 10 लोगों में एक ही परिवार के सात लोग थे. मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रूप दिए जाने की घोषणा की गई है.

दलदल में फंसी मिली बोट

आगरा रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि यमुना में बोट पलटने से हुए हादसे में 10 लोगों की मौत के बाद कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गहरे पानी दलदल में फंसी वोट को बाहर बाहर निकाल किया गया है उनका कहना है पांच मिसिंग लोगों की अभी भी तलाश की जा रही है उनका कहना है कि आज से सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. 

5 लोग नदी में अब भी लापता 

Advertisement

बता दें कि शुक्रवार दोपहर 2:45 बजे के करीब श्री बांके बिहार मंदिर से करीब ढाई किमी की दूरी पर स्थित केशी घाट के पास पर्यटकों से भरी मोटर बोट पोंटून पुल (पीपा पुल) से टकराने के बाद यमुना नदी में पलट गई थी. नाव में 30 से अधिक लोग सवार थे, जो नदी में गिर गए. इनमें से 10 लोगों की डूबकर मौत हो गई, जबकि 22 को बचा लिया गया. अब भी 5 लोग नदी में लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है.  मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि नाव में सवार लोग पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं. 

कैसे डूबी बोट?

स्थानीय गोताखोर गुलाब ने इस हादसे के लिए तेज हवा को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने आजतक से बातचीत में बताया है कि,'तेज हवा चल रही थी. यमुना नदी के बीच में नाव अचानक तेज हवा से डगमगाने लगी और उसकी स्पीड भी बढ़ गई. देखते ही देखते नाव पीपा पुल (पांटून पुल) से टकराकर नदी में पलट गई और उसमें सवार सभी लोग गहरे पानी में गिर गए.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement