ग्रेटर नोएडा में मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू गोदकर हत्या

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद 40 साल के एक शख्स की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि उस शख्स की जान लेने वाले लोग उसके ही परिचित थे. पुलिस ने इस मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • ग्रेटर नोएडा,
  • 06 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 8:50 AM IST

दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में एक विवाद को लेकर 40 साल के एक व्यक्ति की उसके जानने वाले लोगों ने ही जान ले ली.

एडिशनल डीसीपी (ग्रेटर नोएडा) अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि घटना नॉलेज पार्क पुलिस स्टेशन क्षेत्र के कोंडली बांगर गांव में हुई. शर्मा ने कहा, "स्थानीय निवासी रवींद्र चौहान ने आज पुलिस से संपर्क किया और अपने भाई की हत्या के बारे में बताया. उन्होंने एक शिकायत दी है, जिसमें हत्या में उनके गांव के कुछ लोगों के शामिल होने का संदेह जताया गया है."

Advertisement

अधिकारी ने कहा, "इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है."

अधिकारियों के मुताबिक, करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147 (दंगा) और 302 (हत्या) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है. इस बीच, घटना के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है लेकिन अधिकारियों ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »