प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर हादसा, पैसेंजर शेल्टर गिरने से एक व्यक्ति की हुई मौत

यूपी के प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर हुए एक हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई. दरअसल पैसेंजर शेल्टर गिरने से उसके नीचे खड़े व्यक्ति की दबने से मौत हो गई. ये शेल्टर टीन शेड का बना हुआ था. पुलिस ने कहा कि रेलवे के नियमों के मुताबिक उसके परिजनों को इसका मुआवजा दिया जाएगा.

Advertisement
विदिशा में आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटे की मौत विदिशा में आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटे की मौत

aajtak.in

  • प्रयागराज,
  • 28 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 9:09 PM IST

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज रेलवे जंक्शन पर दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को भारी बारिश के दौरान प्रयागराज रेलवे जंक्शन गेट के पास एक पैसेंजर शेल्टर के ढह जाने से उसके नीचे खड़े 60 साल के व्यक्ति की मौत हो गई.

इस घटना को लेकर शाहगंज थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान प्रयागराज के सराय इनायत थाना क्षेत्र के रहने वाले गुरुदीन भारती के रूप में हुई है.
रेलवे अधिकारी ने बताया कि शनिवार को भारी बारिश के दौरान प्रयागराज रेलवे जंक्शन के गेट नंबर 2 के पास टिन शेड अचानक गिर गया, जिससे सिंह की मौत हो गई.

Advertisement

अधिकारी ने कहा कि जल्द ही पूरे यात्री आश्रय स्थल का तकनीकी निरीक्षण किया जाएगा ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो. उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जायेगा. पुलिस ने बताया कि पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

बता दें शनिवार को कानपुर में रेलवे स्टेशन के पास ही ट्रेन से कटकर दो मजदूरों की भी मौत हो गई थी. जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह कानपुर में बनी रेलवे स्टेशन के पास प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई. 

पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि दुर्घटना के समय मजदूर कानों में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर चल रहे थे और इसी दौरान ट्रैक पर ट्रेन आ गई. कान में ईयर फोन लगे होने की वजह से उन्हें ट्रेन का हॉर्न सुनाई नहीं दिया और कटने से उनकी मौत हो गई.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »