14 साल की दलित गैंगरेप पीड़िता को मिला इंसाफ, 50 साल के दोषी को उम्रकैद

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में 14 साल की दलित लड़की से गैंगरेप के मामले में सख्त सजा सुनाई गई है. कोर्ट ने 50 साल के दोषी महावीर यादव को उम्रकैद की सजा सुनाई है. इसके अलावा उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. वहीं, दूसरे आरोपी को सबूत के अभाव में बरी कर दिया गया.

Advertisement
आरोपियों की तरफ से पीड़िता को धमकी भी दी गई थी (Photo- Representational) आरोपियों की तरफ से पीड़िता को धमकी भी दी गई थी (Photo- Representational)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:27 PM IST

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में 14 साल की दलित लड़की से गैंगरेप के मामले में अदालत ने 50 साल के महावीर यादव को उम्रकैद की सजा सुनाई है. स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने सोमवार को दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. वहीं, सबूतों की कमी के चलते दूसरे आरोपी नवी चंद यादव को बरी कर दिया गया.

अभियोजन पक्ष के मुताबिक, घटना 15 सितंबर 2025 को सुबह करीब 11 बजे कुरावली थाना क्षेत्र में हुई थी. 9वीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की अपने मवेशियों को लेकर खेत में गई थी. आरोप है कि वहां महावीर यादव और नवी चंद यादव ने उसे पकड़ लिया और विरोध के बावजूद उसके साथ गैंगरेप किया. आरोपियों ने लड़की को घटना के बारे में किसी को बताने पर उसके परिवार को गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी भी दी.

Advertisement

पीड़ित पक्ष के मुताबिक नवी चंद यादव ने कथित तौर पर वारदात का वीडियो भी बनाया था. डर के कारण लड़की ने शुरुआत में अपने परिवार को घटना के बारे में नहीं बताया. 17 सितंबर 2025 को उसकी मां ने वीडियो देखा, जिसके बाद कुरावली थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई.

आरोप है कि दोनों ने पीड़िता के परिवार को जातिसूचक गालियां देकर धमकाया भी था. मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने जांच पूरी कर दोनों आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की.

सरकारी वकील शैलेंद्री राजपूत के मुताबिक, सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाह और दस्तावेजी सबूत पेश किए. अदालत ने सबूतों और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद महावीर यादव को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई. वहीं, पर्याप्त सबूत नहीं मिलने के कारण नवी चंद यादव को बरी कर दिया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »