महोबा: रोडवेज ने बस ने मारी पुलिस वाहन को टक्कर, एक सिपाही की मौत-दो घायल, राहगीर को भी रौंदा

Mahoba Accident: महोबा जिले में बीती रात तेज रफ्तार रोडवेज बस ने 112 पीआरवी पुलिस वाहन में जोरदार टक्कर मार दी. जिसके चलते एक सिपाही की मौत हो गई और दो बुरी तरह घायल हो गए. भागते समय बस चालक ने एक राहगीर को भी रौंद दिया. इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया.

Advertisement
महोबा: पुलिस की गाड़ी को बस ने रौंदा महोबा: पुलिस की गाड़ी को बस ने रौंदा

नाह‍िद अंसारी

  • महोबा ,
  • 18 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 10:49 AM IST

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में बीती रात तेज रफ्तार रोडवेज बस ने 112 पीआरवी पुलिस वाहन में जोरदार टक्कर मार दी. जिसके चलते पीआरवी वाहन में सवार एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद रोडवेज बस ने एक राहगीर को भी रौंद दिया, बाद में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. 

Advertisement

पुलिस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. बड़ी मशक्कत के बाद वाहन के अंदर फंसे घायल सिपाहियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया. वहीं, सूचना मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया.  

बताया जा रहा है कि रात में डायल 112 ड्यूटी में संचालित पीआरवी 6329 के चालक हेड कांस्टेबल अब्दुल हक अपने साथी हेड कांस्टेबल बेचनलाल और सिपाही सुभाषचंद्र के साथ कबरई थाना कस्बा क्षेत्र के निर्धारित बिंदु पर ड्यूटी के लिए निकले थे. तभी चंद्रावल रोड मोड़ पर जैसे ही PRV वाहन पहुंचा तभी पीछे से आ रही महोबा डिपो की रोडवेज बस UP95 T 2146 ने उसे टक्कर मार दी. 

हादसे के बाद बस चालक गाड़ी लेकर भाग निकला. वहीं, खबर लगते ही सबसे पहले स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने बताया कि पुलिस के वाहन को टक्कर मारने के बाद बस शहर के परमानंद तिराहे पर पहुंची तो उसने वहां पर भी एक अज्ञात राहगीर को रौंदकर मार डाला. 

Advertisement

घटना को अंजाम देकर महोबा डिपो की बस को रोडवेज वर्कशॉप में खड़ी कर आरोपी चालक फरार हो गया. उधर, रोडवेज बस की टक्कर से पुलिस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस और लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई. जहां बड़ी मशक्कत के बाद वाहन के अंदर फंसे खून से लथपथ घायल सिपाहियों को बाहर निकाला गया और सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर भेजा गया. वहीं अज्ञात राहगीर को भी पुलिस ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया. इस बीच कांस्टेबल सुभाषचंद्र और अज्ञात राहगीर को मृत घोषित कर दिया गया. 

घायल सिपाही बेचनलाल बताते है कि थाने से रूटचार्ट के मुताबिक ड्यूटी पर निकले थे. बरसात के कारण सड़क पर वाहन ज्यादा चल रहे थे. हम पुलिस वाहन निर्धारित स्थान कर पार्क कर रहे थे, तभी पीछे से बस ने जोरदार टक्कर मार दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे. फिलहाल, मृतक सिपाही के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. आरोपी बस ड्राइवर की तलाश की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »