'दरवाजा बंद, गैस ऑन और स्वाहा...'; एंटीकरप्शन की टीम देखकर रसोई में 15 हजार की घूस जलाने लगा लेखपाल!

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एंटीकरप्शन टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल विपुल तिवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. पकड़ में आते ही लेखपाल ने घर का दरवाजा बंद कर रिश्वत के नोट गैस पर जला दिए. टीम ने दरवाजा तोड़कर जले नोटों के अवशेष बरामद किए.

Advertisement
एंटीकरप्शन टीम की गिरफ्त में आरोपी लेखपाल (Photo- ITG) एंटीकरप्शन टीम की गिरफ्त में आरोपी लेखपाल (Photo- ITG)

मनीष सोनी

  • ललितपुर ,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एंटीकरप्शन टीम ने घूसखोर लेखपाल को गिरफ्तार किया है. आरोपी लेखपाल का नाम विपुल तिवारी है, जिसने किसान मनोज राजपूत से धारा 30(2) की कार्रवाई कराने के एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी. यही रिश्वत लेते हुए वो रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ है. 

शिकायत मिलने पर पहुंची टीम की भनक लगते ही लेखपाल ने खुद को घर में बंद कर रसोई में गैस पर रिश्वत के नोट जलाकर सिंक में फेंक दिए. इसके बाद एंटीकरप्शन टीम ने दरवाजा तोड़कर आरोपी को पकड़ा और किचन की सिंक से जले हुए नोटों के अवशेष बरामद कर मुकदमा दर्ज कराया.

Advertisement

जमीन पर कब्जे के नाम पर मांगी थी 25 हजार की रिश्वत

टौरिया गांव निवासी किसान मनोज राजपूत ने बताया कि लेखपाल विपुल तिवारी जमीन से जुड़े कामों को लेकर उससे लगातार पैसों की मांग करता रहता था. इस बार जमीन की धारा 30(2) की कार्रवाई में किसान का कब्जा बरकरार रखने के नाम पर लेखपाल ने उसे डराते हुए 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. किसान ने परेशान होकर इसकी शिकायत एंटीकरप्शन टीम से कर दी.

नोट जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश

एंटीकरप्शन ट्रैप टीम के प्रभारी निरीक्षक शादाब खान के मुताबिक, किसान रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये देने लेखपाल के घर पहुंचा था. जैसे ही पैसे दिए गए, टीम ने दबिश दी। खुद को घिरता देख लेखपाल ने अंदर से दरवाजा बंद कर नोटों को आग के हवाले कर दिया. टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए सिंक से जले हुए नोटों के टुकड़े बरामद कर लिए.

Advertisement

दरवाजा तोड़कर आरोपी लेखपाल गिरफ्तार

एंटीकरप्शन की टीम ने घर का दरवाजा तोड़कर आरोपी लेखपाल विपुल तिवारी को मौके से ही हिरासत में ले लिया. इसके बाद टीम उसे सदर कोतवाली ले आई, जहां आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »