इंस्पेक्टर और दरोगा ने कारोबारी से लूटी 50 किलो चांदी, दोनों गिरफ्तार सरकारी आवास से पूरा माल बरामद

यूपी के कानपुर देहात में इंस्पेक्टर और दरोगा ने मिलकर सराफा कारोबारी से 50 किलो चांदी लूट ली. मामले की शिकायत मिलने के बाद एसओजी और पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. इसी के साथ सरकारी आवास से पूरी चांदी बरामद कर ली गई है. सराफा कारोबारी 50 किलो चांदी लेकर फतेहपुर से आगरा जा रहे थे, उसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया.

Advertisement
मामले की जांच-पड़ताल करने पहुंची पुलिस टीम. मामले की जांच-पड़ताल करने पहुंची पुलिस टीम.

सूरज सिंह

  • कानपुर,
  • 09 जून 2023,
  • अपडेटेड 12:25 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात पुलिस पर लूट का आरोप लगा है. मामले की शिकायत मिलने के बाद थाने में तैनात एसएचओ और दरोगा को औरैया की एसओजी और पुलिस टीम के साथ एसपी ने मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान एसएचओ और एसआई के पास से लूट का माल भी बरामद हो गया है. पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर औरैया ले गई है. एक हेड कॉन्स्टेबल मौके से फरार है. घटना की जानकारी होने पर एसपी कानपुर देहात भी मौके पर पहुंचे.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, यह मामला 4 दिन पुराना है. आगरा के सराफा कारोबारी मनीष सोनी मंगलवार रात 50 किलो चांदी लेकर फतेहपुर से आगरा जा रहे थे. उसी दौरान भोगनीपुर कोतवाल अजय पाल सिंह ने दरोगा चिंतन कौशिक और हेड कॉन्स्टेबल रामशंकर को उनके पीछे लगा दिया.

दोनों ने औरैया बॉर्डर पर कारोबारी मनीष सोनी को रोक लिया और मनीष से 50 किलो चांदी लेकर मौके से फरार हो गए. सराफा कारोबारी ने अपने साथ लूट की घटना की जानकारी अगले दिन कानपुर और औरैया एसपी को दी.

देर रात एसओजी और पुलिस टीम ने की छापेमारी

औरैया एसपी ने इस मामले की जांच के लिए टीम गठित की. इस मामले में मिले इनपुट के आधार पर कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह के सरकारी आवास पर देर रात SOG और पुलिस टीम ने छापेमारी की. इस दौरान मौके से टीम ने 50 किलो चांदी बरामद कर ली. 

Advertisement

हेड कॉन्स्टेबल मौके से फरार, पुलिस कर रही तलाश

पुलिस टीम ने लूट में शामिल भोगनीपुर कोतवाल अजय पाल सिंह और दरोगा चिंतन कौशिक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मौके से एक हेड कॉन्स्टेबल रामशंकर फरार हो गया, पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.

छापेमारी की जानकारी होने पर एसपी कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति भी बाइक से मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्रवाई में औरैया पुलिस का साथ दिया. लूट के आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »