scorecardresearch
 
Advertisement

पटना में पुलिस एनकाउंटर में 3 अपराधी ढेर, परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा

पटना में पुलिस एनकाउंटर में 3 अपराधी ढेर, परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा

बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में तीन कुख्यात अपराधियों को ढेर कर दिया है. यह एनकाउंटर मनेर के शेरपुर इलाके में हुआ, जहाँ पुलिस को सूचना मिली थी कि आपराधिक इतिहास वाले कुछ बदमाश एकत्र होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना के आधार पर जब एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुँची, तो अपराधियों ने पुलिस बल पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. दोनों ओर से लगभग 20 से 25 मिनट तक लगातार गोलियां चलती रहीं. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों अपराधी मौके पर ही मारे गए.

Advertisement
Advertisement