झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र से हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है. यहां 22 साल की महिला 33 साल बड़े प्रेमी के साथ फरार हो गई. जिस प्रेमी संग महिला भागी है, वह गांव का प्रधान है. महिला के पति ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है. उसने कहा कि पत्नी घर से लाखों की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई है.
यह मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ले का है. यहां रहने वाले युवक ने पुलिस से शिकायत की है. इसमें कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2024 में हुई थी. शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे रिश्ते में दरार आने लगी. युवक का आरोप है कि गांव के प्रधान का उसके घर आना-जाना बढ़ गया था. इसी दौरान प्रधान और उसकी पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. इसी वजह से विवाद होने लगा.
यह भी पढ़ें: हाथरस: चिलचिलाती धूप में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी शादीशुदा महिला, प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी; ऐसे उतरी नीचे
उसने कई बार इस रिश्ते का विरोध किया, लेकिन उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया. युवक का कहना है कि 29 अप्रैल की शाम उसकी गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी प्रेमी के साथ घर से चली गई. वह जाते समय घर में रखे करीब 2 लाख 40 हजार रुपये कैश और सोने-चांदी के जेवर भी ले गई. मोहल्ले के कुछ लोगों ने दोनों को साथ जाते हुए देखने की बात कही है.
पीड़ित ने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ रह रहा था, लेकिन गांव के प्रधान की वजह से रिश्ता खराब हो गया. पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा था. हाल ही में पत्नी घर आई, कुछ देर रुकी और फिर प्रधान उसे अपने साथ ले गया. पीड़ित का कहना है कि उसे न्याय चाहिए.
इस मामले को लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई हो. वहीं मऊरानीपुर थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की शिकायत मिली है. इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
अजय झा